फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diet Tips: रेड मीट में होता है भरपूर आयरन, फिर भी इसे क्यों माना जाता है सेहत के लिए हानिकारक?

Fri, 05 Sep 2025 07:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 05 Sep 2025 07:49 PM IST
सार

  • रेड मीट आयरन के साथ प्रोटीन और विटामिन बी12 का भी अच्छा स्रोत है। लेकिन शोध बताते हैं कि इसका अधिक सेवन शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। 

विज्ञापन
Why Red Meat Is Considered Harmful for Health know red meat khane se kya nuksan hota hai
रेड मीट क्यों नुकसानदायक है? - फोटो : freepik.com

Diet Plan Tips: क्या आप भी मांसाहारी आहार का सेवन करते हैं? अक्सर अंडा-मछली और मांस खाते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए। कहीं आपका पसंदीदा मांस डाइट सेहत के लिए बड़ी समस्याएं न खड़ी कर दे? रेड मीट यानी मटन, पशु आधारित खानपान का एक अहम हिस्सा रहा है। इसे पसंद करने वालों की संख्या भी काफी बड़ी है। पर क्या आप जानते हैं कि इस प्रकार के मांस का सेवन फायदे की जगह आपकी सेहत के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा करने वाला हो सकता है?



वैसे तो रेड मीट को आयरन से भरपूर माना जाता है, पर कई शोध बताते हैं कि जो लोग इसका अधिक सेवन करते हैं उनमें ब्लड प्रेशर, इंफ्लेमेशन से लेकर कई अन्य प्रकार की क्रॉनिक बीमारियों का खतरा अधिक हो सकता है। 

रेड मीट, आयरन के साथ प्रोटीन और विटामिन बी12 का भी अच्छा स्रोत है। लेकिन शोध बताते हैं कि इसका अधिक सेवन शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। 

Why Red Meat Is Considered Harmful for Health know red meat khane se kya nuksan hota hai
रेड मीट खाने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : Adobe stock

आयरन से भरपूर रेड मीट और कैंसर का खतरा

आमतौर पर माना जाता रहा है कि रेड मीट शरीर को भरपूर आयरन और विटामिन बी12 देता है। आयरन हमारे शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करता है। लेकिन, वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि रेड मीट का ज्यादा सेवन कई तरह की मुश्किलें भी पैदा कर सकता है।

रेड मीट में हीम आयरन होता है। यह शरीर में जल्दी अवशोषित हो जाता है, लेकिन यही दिक्कत भी है। जब यह ज्यादा मात्रा में आंतों में जाता है तो वहां एन-नाइट्रोसो कंपाउड नाम के हानिकारक केमिकल बनाता है। ये हमारे डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं और धीरे-धीरे बड़ी आंत (कोलन) का कैंसर पैदा कर सकते हैं।

Why Red Meat Is Considered Harmful for Health know red meat khane se kya nuksan hota hai
मांसहार के नुकसान - फोटो : Freepik.com

डब्ल्यूएचओ की कर चुका है अलर्ट

साल 2015 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्पष्ट किया कि रेड मीट कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है, खासकर अगर इसे रोजाना और ज्यादा मात्रा में खाया जाए। रेड मीट की जगह चिकन का सेवन करना आपके लिए अधिक लाभकारी हो सकता है, ये भी प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।

शोध से पता चलता है कि रेड मीट खाने से कैंसर के अलावा दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Red Meat Is Considered Harmful for Health know red meat khane se kya nuksan hota hai
हृदय स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव - फोटो : adobe stock

हृदय स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, रेड मीट में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। ये दोनों चीजें खून में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देती हैं। इसकी अधिकता खून की नलियों में ब्लॉकेज का कारण बन सकती है। यही ब्लॉकेज आगे चलकर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है।

एक अन्य शोध में पाया गया कि रेड मीट में मौजूद एल-कार्निटाइन नामक पदार्थ आंतों में जाकर एक प्रकार का केमिकल बनाता है, जो दिल की नलियों को और सख्त कर देता है। रेड मीट खाने से दिल की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
Why Red Meat Is Considered Harmful for Health know red meat khane se kya nuksan hota hai
गाउट और घुटने का दर्द - फोटो : Adobe Stock

गाउट जैसी समस्याओं का जोखिम

रेड मीट में प्यूरिन नामक पदार्थ भी अधिक होता है, जो शरीर में यूरिक एसिड बनाता है। अगर आप ज्यादा रेड मीट खाते हैं तो शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। ज्यादा यूरिक एसिड से जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया (गाउट) जैसी समस्या होने लगती है। कई शोध बताते हैं कि रेड मीट गाउट और हड्डियों से संबधित दिक्कतों को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।




-----------------------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed