फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: सुबह व्यायाम करें या शाम को? आपके मन में भी है ये सवाल तो जान लीजिए जवाब

Tue, 22 Sep 2026 07:25 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Sep 2026 07:25 PM IST
सार

व्यायाम सुबह करें या शाम, दोनों समय शारीरिक गतिविधि के फायदे मिल सकते हैं। वयस्कों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम गतिविधि और दो दिन मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधि करनी चाहिए।
 

विज्ञापन
What Is the Best Time to Exercise and How Much Exercise Do You Really Need
नियमित व्यायाम की आदत - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान में सुधार की सलाह देते हैं। डायबिटीज हो या हाई ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिज्म की समस्या हो या कैंसर का खतरा, दिनचर्या और डाइट में सुधार के साथ इसे कम किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी वयस्कों को रोजाना कम से कम 30 मिनट और सप्ताह में कम से कम 150 मिनट शारीरिक व्यायाम की सलाह देते हैं। हालांकि व्यायाम को लेकर लोगों के मन में कई सारे सवाल रहते है।



सुबह उठते ही व्यायाम करना बेहतर है या शाम को काम खत्म होने के बाद? क्या आप भी इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, व्यायाम किस समय करें इससे ज्यादा जरूरी ये है कि आपको रोज और निरंतर व्यायाम करना चाहिए। असल में व्यायाम का फायदा तभी मिलता है जब उसे नियमित रूप से किया जाए और वह आपकी दिनचर्या में लंबे समय तक बना रहे।

What Is the Best Time to Exercise and How Much Exercise Do You Really Need
अच्छी सेहत के लिए व्यायाम जरूरी - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नियमित शारीरिक गतिविधि आपके वजन को नियंत्रित रखने, ब्लड प्रेशर कम करने, दिल की सेहत सुधारने, डायबिटीज के जोखिम को कम करने के साथ मांसपेशियों व हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करती है।
 

  • वयस्कों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता वाली गतिविधि या 75 मिनट तेज गतिविधि करने की सलाह दी जाती है।
  • साथ ही सप्ताह में कम से कम दो दिन मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधि भी करनी चाहिए।
  • इसलिए सुबह या शाम से ज्यादा जरूरी है कि आप नियमित रूप से व्यायाम करें।


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस बात का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं है कि आपके लिए सुबह का व्यायाम ज्यादा फायदेमंद है या शाम का? आपके लिए किस समय का व्यायाम फायदेमंद है ये आपके फिटनेस के लक्ष्यों, शेड्यूल और इस बात पर निर्भर करता है।

What Is the Best Time to Exercise and How Much Exercise Do You Really Need
नियमित योग-व्यायाम जरूरी - फोटो : Freepik

फिर किस समय करें व्यायाम

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर सुबह व्यायाम करने से आपकी नींद पूरी नहीं होती या आप नियमित नहीं रह पाते, तो शाम का समय चुना जा सकता है। 
 

  • सुबह की कसरत से भूख से जुड़े हार्मोन को नियंत्रित करने और दिन भर कुछ न कुछ खाने की इच्छा (क्रेविंग) को कम करने में मदद मिल सकती है। व्यायाम से एंडोर्फिन रिलीज होती हैं, जो मूड, ध्यान और काम के लिए ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाता है।
  • वहीं शाम के समय की जाने वाली शारीरिक गतिविधि तनाव दूर करने में मददगार हो सकती है।
  • हालांकि आपके लिए किस समय का व्यायाम बेहतर ये पूरी तरह से आपके समय पर लक्ष्यों पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Is the Best Time to Exercise and How Much Exercise Do You Really Need
नियमित व्यायाम के कई सारे फायदे - फोटो : Freepik.com

वेट लॉस के अलावा भी व्यायाम के कई फायदे

नियमित शारीरिक गतिविधि वजन कंट्रोल रखने, ब्लड प्रेशर कम करने, हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को घटाने, टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने तथा मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करती है। 
 

  • इससे नींद और रोजमर्रा के काम करने की क्षमता में भी सुधार हो सकता है।
  •  लंबे समय तक बैठे रहने के बजाय दिनभर थोड़ी-थोड़ी गतिविधि करना भी फायदेमंद है। 
  • इसलिए व्यायाम को केवल वजन घटाने का तरीका नहीं, बल्कि पूरे शरीर की सेहत के लिए जरूरी आदत मानें।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed