फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: आर्थराइटिस होने का खतरा बढ़ा देती हैं रोज की ये छोटी-छोटी गलतियां, अभी से हो जाएं सावधान

Tue, 22 Sep 2026 07:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Sep 2026 07:17 PM IST
सार

आर्थराइटिस जोड़ों से जुड़ी समस्या है। अधिक वजन, जोड़ की चोट, उम्र और कुछ मामलों में पारिवारिक इतिहास इसका जोखिम बढ़ा सकते हैं। नियमित शारीरिक गतिविधि, स्वस्थ वजन और जोड़ों को चोट से बचाना जरूरी है

विज्ञापन
Simple Ways to Protect Your Joints How to Lower Your Arthritis Risk
आर्थराइटिस, गठिया - फोटो : Adobe Stock

क्या आपको भी घुटनों में दर्द रहता है, सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी होती है?



उम्र बढ़ने के साथ इस तरह की दिक्कतें होना आम हैं, पर अगर 30 की उम्र से पहले ही आप इन समस्याओं का शिकार हो गए हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह ले लें। ये लक्षण आर्थराइटिस यानी गठिया की शुरुआत भी हो सकते हैं। 

आर्थराइटिस जोड़ों को प्रभावित करने वाली बीमारी है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ, वजन ज्यादा होने, जोड़ों के पुराने चोट के कारण आपको ये समस्या हो सकती है। इसके अलावा यदि आपके परिवार में पहले से किसी को ये बीमारी रही हो तो आपमें भी आर्थराइटिस का जोखिम बढ़ सकता है। वैसे तो आर्थराइटिस को पूरी तरह रोकना संभव नहीं है, लेकिन शारीरिक गतिविधि, वजन को कंट्रोल रखने और जोड़ों को चोट से बचाकर ऑस्टियोआर्थराइटिस के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। 

आइए जानते हैं कि आप इस समस्या से कैसे बचाव कर सकते हैं?

Simple Ways to Protect Your Joints How to Lower Your Arthritis Risk
गठिया की दिक्कत - फोटो : Freepik.com

गठिया से बचाव के लिए शरीर को रखें सक्रिय

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शारीरिक गतिविधि आर्थराइटिस के जोखिम को कम करने और पहले से मौजूद आर्थराइटिस के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। 
 

  • तेज गति से चलना, साइकिलिंग, तैराकी और हल्के व्यायाम जोड़ों पर अपेक्षाकृत कम दबाव डालते हैं।
  • वयस्कों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता वाली गतिविधि और कम से कम दो दिन मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधि करने की सलाह दी जाती है।
Simple Ways to Protect Your Joints How to Lower Your Arthritis Risk
वजन को कंट्रोल करना जरूरी - फोटो : Freepik.com
वजन को कंट्रोल रखना जरूरी है

शरीर का वजन ज्यादा होना घुटने और कूल्हे जैसे जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इससे ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा बढ़ सकता है। वजन अधिक होने से पहले से मौजूद समस्या में दर्द भी ज्यादा हो सकता है। इसलिए गठिया से बचाव के लिए वेट लॉस सबसे जरूरी है। 
 
  •  संतुलित भोजन और नियमित शारीरिक गतिविधि के जरिए वजन को बढ़ने से रोका जा सकता है।
  • जिन लोगों का वजन अधिक है, उनके लिए 5-10% वजन कम करना भी आर्थराइटिस से जुड़े दर्द और चलने-फिरने की परेशानी को कम करने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Simple Ways to Protect Your Joints How to Lower Your Arthritis Risk
जोड़ों में दर्द की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

जोड़ की चोट को मामूली न समझें

घुटने या किसी दूसरे जोड़ में लगी चोट भविष्य में ऑस्टियोआर्थराइटिस का खतरा बढ़ा सकती है। आमतौर पर खेल के दौरन, गिरने या काम के दौरान बार-बार एक ही जोड़ पर दबाव पड़ने से जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए व्यायाम करते समय सही तकनीक अपनाना, शरीर को धीरे-धीरे गतिविधि के लिए तैयार करना और चोट लगने पर पर्याप्त आराम व जरूरत पड़ने पर डॉक्टरी मदद जरूरी है। बार-बार होने वाले जोड़ के दर्द को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed