फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vinod Kambli: आखिर क्या हुआ है विनोद कांबली को? किस बीमारी ने बना दिया उन्हें इतना कमजोर, इस रिपोर्ट में जानिए

Fri, 06 Dec 2024 12:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 06 Dec 2024 12:16 PM IST
सार

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और सचिन एक-दूसरे से मिल रहे हैं। कांबली की तबीयत इतनी खराब है कि वह अपनी सीट से उठ तक नहीं पा रहे हैं। कांबली की शक्ल-सूरत भी काफी बदल गई है। पर आखिर उन्हें हुआ क्या है?

विज्ञापन
what happened with vinod kambli know vinod kambli health problems and disease
सचिन और कांबली का वीडियो वायरल - फोटो : Twitter

Vinod Kambli Health: 90 के दशक में कई भारतीय क्रिकेटरों ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई। इस दौर में विनोद कांबली का खौफ विरोधी गेंदबाजों की रात की नींदें उड़ा देता था। 100 से ज्यादा एकदिवसीय मैच खेल चुके कांबली हालांकि धीरे-धीरे लाइमलाइट से गायब होने लगे। हाल ही में एक वायरल वीडियो ने कांबली को लेकर फिर से चर्चा तेज कर दी है।



इसी हफ्ते मुंबई के प्रसिद्ध शिवाजी पार्क में दिग्गज क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर के स्मारक का अनावरण कार्यक्रम था। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ उनके जिगरी यार विनोद कांबली भी मौजूद रहे। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कांबली और सचिन एक-दूसरे से मिल रहे हैं। कांबली की तबीयत इतनी खराब है कि वह अपनी सीट से उठ तक नहीं पा रहे हैं। कांबली की शक्ल-सूरत भी काफी बदल गई है।

वीडियो सामने आने के बाद से लोगों के मन में एक सवाल बना हुआ है कि आखिर विनोद कांबली को क्या हुआ है? किस बीमारी ने उन्हें इतना कमजोर बना दिया है। आइए इस रिपोर्ट में सबकुछ विस्तार से जानते हैं।

what happened with vinod kambli know vinod kambli health problems and disease
विनोद कांबली की सेहत - फोटो : Twitter

अगस्त में भी सामने आया था एक वीडियो

इससे पहले इसी साल अगस्त में भी कांबली का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्हें चलने में काफी परेशानी हो रही थी। लिहाजा उन्हे दो लोगों के सहारे की मदद से आगे ले जाया गया था।


अब तीन दिसंबर को विनोद कांबली जब अपने जिगरी दोस्त सचिन तेंदुलकर से मिले तो इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया रहा। हालांकि कांबली की हालत देख हर किसी का दिल भी पसीज गया। कुछ सेकेंड तक उन्होंने सचिन को भी नहीं पहचाना। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांबली कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक बीमारियों से जूझ रहे हैं। उनकी आर्थिक मदद के लिए पूर्व कपिल देव ने हाथ बढ़ाया है।

what happened with vinod kambli know vinod kambli health problems and disease
स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : Adobe stock

कई बार जा चुके हैं रिहैब सेंटर

वैसे तो कांबली की सेहत को लेकर कोई पुष्ट रिपोर्ट सामने नहीं आई है हालांकि वह कई वर्षों से तमाम तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मादक पदार्थ के सेवन की लत के चलते वह करीब 14 बार रिहैब सेंटर भी जा चुके हैं। 

हाल के वर्षों में उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। साल 2013 में उन्हें मुंबई में गाड़ी चलाते समय दिल का दौरा पड़ा। इससे पहले साल 2012 में उनकी दो धमनियों में रुकावटों को ठीक करने के लिए एंजियोप्लास्टी भी की गई थी थी। कार्डियोवैस्कुल रोगों ने उनकी सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what happened with vinod kambli know vinod kambli health problems and disease
हार्ट की सर्जरी - फोटो : Freepik.com

हृदय संबंधी समस्याओं के दुष्प्रभाव

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जिस तरह से कांबली को हृदय संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा, उसका व्यक्ति की सेहत पर कई तरह का नकारात्मक असर होता है। हृदय में रक्त का प्रवाह अवरुद्ध हो जाने के कारण दिल का दौरा या मायोकार्डियल इंफार्क्शन होता है। इसके कारण भी कई प्रकार की दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें हृदय की कार्यक्षमता में कमी और भविष्य में हृदय संबंधी घटनाओं का जोखिम बढ़ जाना शामिल है।

इसके अलावा कांबली की एंजियोप्लास्टी भी हो चुकी है, जिसके लिए निरंतर प्रबंधन और जीवनशैली में बदलाव की आवश्यकता होती है, वरना इसके कारण भी गंभीर स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं।

विज्ञापन
what happened with vinod kambli know vinod kambli health problems and disease
विनोद कांबली - फोटो : Twitter

मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का असर

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एंजियोप्लास्टी करवाना और दिल का दौरा पड़ना, दोनों ही गंभीर हृदय रोग की स्थिति हैं। ऐसी प्रक्रियाओं के बाद, व्यक्तियों जीवनशैली में महत्वपूर्ण बदलाव करने की सलाह दी जाती है, जिसमें उनके आहार में सुधार, शारीरिक गतिविधि बढ़ाना और तनाव को प्रबंधित करना शामिल है। इनका पालन न करने से आगे की जटिलताएं हो सकती हैं।

कुछ रिपोर्ट्स ये भी कहते हैं कि कांबली अवसाद और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के भी शिकार हैं, जिसने उनकी सेहत को और भी खराब कर दिया है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला कांबली की सेहत को लेकर कोई भी दावा नहीं करता है, जानकारियां मीडिया रिपोर्ट्स से एकत्रित की गई हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed