शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए पौष्टिक आहार के साथ नियमित रूप से कम से कम तीन-चार लीटर पानी पीते रहने की सलाह दी जाती है। सभी उम्र वालों के लिए ये जरूरी है। जितना जरूरी नियमित अंतराल पर पानी पीते रहना है उतना ही जरूरी है सही तरीके से पानी पीना।
सेहत की बात: क्या खड़े होकर पानी पीने से खराब हो जाते हैं घुटने? डॉक्टर से जानिए इस दावे में कितनी सच्चाई
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में कहा जा रहा है कि अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो इससे घुटनों पर असर हो सकता है। क्या वास्तव में ऐसा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़े होकर पानी पीने से घुटनों को नुकसान
सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि खड़े होकर पानी पीने से जोड़ों को नुकसान पहुंचता है। पानी सीधे घुटनों पर जमा होने लगता है जिससे आगे चलकर आर्थराइटिस होने का जोखिम बढ़ जाता है। इससे हृदय और फेफड़ों की समस्याएं भी हो सकती हैं। ये आदत किडनी को नुकसान पहुंचती है क्योंकि पानी बिना किसी फिल्टरेशन के शरीर से बाहर निकल जाता है।
क्या वास्तव में इस दावे में सच्चाई है? आइए जानते हैं।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
वरिष्ठ आर्थोपेडिक डॉ राजेश चट्टे कहते हैं, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि खड़े होकर पानी पीने से घुटनों को कोई नुकसान पहुंचता है।
जोड़ों को नुकसान तब होता है जब जोड़ के हिस्से जैसे कार्टिलेज, लिगामेंट या हड्डी घिसने लगते हैं या इनमें किसी वजह से चोट लग जाती है। जोड़ों की समस्याओं का सबसे आम कारण ऑस्टियोआर्थराइटिस है, जो हड्डियों को सहारा देने वाले सुरक्षात्मक कार्टिलेज के घिसने की वजह से होता है। ये एक कुशन की तरह काम करता है जो हड्डियों को एक दूसरे से टकराने से बचाता है।
फिर कैसे फैली ये मिथ जानकारी?
डॉक्टर कहते हैं, खड़े होकर पानी पीने से जोड़ों को नुकसान होने की बात संभवत: पारंपरिक या सांस्कृतिक प्रथाओं से उत्पन्न हुई होगी। संभवत: इस डर के माध्मय से लोगों को उचित मुद्रा में बैठने, धीरे-धीरे पानी पीने और पाचन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया होगा।
आमतौर पर बैठकर पानी पीना स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। यह पाचन और समग्र स्वास्थ्य को ठीक रखने में भी सहायक है। हालांकि ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि खड़े होकर पानी पीने से जोड़ों को नुकसान होता है।
आराम से पिएं पानी
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पानी धीरे-धीरे और आराम से बैठकर ही पानी चाहिए, ये सेहत को ठीक रखने में मददगार है। अच्छी सेहत के लिए रोजाना कम से कम तीन लीटर पानी पीने की आदत बनाएं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।