फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Vinod Kambli has to take support to take one step, fans appealed to Sachin for help, Video

Vinod Kambli: एक कदम चलने के लिए विनोद कांबली को लेना पड़ रहा सहारा, फैंस ने की सचिन से मदद की अपील, Video

Tue, 06 Aug 2024 12:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 06 Aug 2024 12:19 PM IST
सार

दिग्गज खिलाड़ी की यह हालत देखकर फैंस का दिल टूट जाता है। कुछ प्रशंसकों ने विनोद कांबली के खास दोस्त सचिन तेंदुलकर से मदद की अपील की है। बता दें कि, 52 वर्षीय कांबली पहले भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशानियों का सामना कर चुके हैं।

विज्ञापन
Vinod Kambli has to take support to take one step, fans appealed to Sachin for help, Video
विनोद कांबली - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली इन दिनों स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं। उनके लिए एक कदम चलना भी मुश्किल हो रहा है। वह बिना सहारे के खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब उनका एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें चलने में संघर्ष करते देखा जा रहा है। फैंस भी उनकी हालत देखकर हैरान हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Vinod Kambli has to take support to take one step, fans appealed to Sachin for help, Video
विनोद कांबली - फोटो : twitter
एक कदम चलना हुआ मुश्किल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कांबली बाइक से लगकर खड़े हैं और पैर आगे बढ़ाने के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। इस दौरान एक शख्स उनकी मदद के लिए आगे आता है और चलाने की कोशिश करता है। हालांकि, कांबली को तब भी चलने में दिक्कत होती है और तभी एक दूसरा शख्स उनकी मदद के लिए आगे आता है। पूर्व क्रिकेटर उसके कंधे पर हाथ रखते हैं और आगे चलते हैं। उनकी यह हालत देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Vinod Kambli has to take support to take one step, fans appealed to Sachin for help, Video
विनोद कांबली - फोटो : twitter
फैंस ने की सचिन से खास अपील
दिग्गज खिलाड़ी की यह हालत देखकर फैंस का दिल टूट जाता है। कुछ प्रशंसकों ने विनोद कांबली के खास दोस्त सचिन तेंदुलकर से मदद की अपील की है। बता दें कि, 52 वर्षीय कांबली पहले भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशानियों का सामना कर चुके हैं। 2013 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। बात करें उनके करियर की तो उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 129 मैचों में 9965 रन बनाए। दिग्गज ने 1991 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे प्रारूप में डेब्यू किया था। वहीं, 1993 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। कांबली ने भारत के लिए वनडे में 2477 रन और टेस्ट में 1084 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed