फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Obesity: मोटापा के बारे में कितना जानते हैं आप, क्यों बढ़ रहा है इसका खतरा? डॉक्टर ने दी सारी जानकारियां

Mon, 31 Mar 2025 07:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 31 Mar 2025 07:49 PM IST
सार

भारत में 100 मिलियन (10 करोड़) से अधिक लोग मोटापे का शिकार हैं। पर क्या आप इस बढ़ते स्वास्थ्य विकार को लेकर सावधान हैं, क्या आपको इसका कारण और जोखिम पता है?

विज्ञापन
what cause obesity What is the main reason for obesity in India all you need to know in hindi
मोटापा बढ़ने के क्या कारण हैं? - फोटो : Freepik.com

मोटापा एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जिसका जोखिम दुनियाभर में देखा जा रहा है। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग मोटापे का शिकार हैं, उनमें हृदय रोग, डायबिटीज यहां तक कि कैंसर का भी खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपकी दिनचर्या और खान-पान ठीक नहीं है तो इससे आप भी वजन बढ़ने और मोटापे का शिकार हो सकते हैं। 



बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोगों  में मोटापे की दिक्कत देखी जा रही है। एक आंकड़े के मुताबिक अकेले भारत में 100 मिलियन (10 करोड़) से अधिक लोग इसका शिकार हैं। पर क्या आप इस बढ़ते स्वास्थ्य विकार को लेकर सावधान हैं, क्या आपको इसका कारण और जोखिम पता है?


(ये भी पढ़िए- देश की करीब आधी आबादी कमर या पीठ में दर्द से परेशान)

what cause obesity What is the main reason for obesity in India all you need to know in hindi
मोटापा क्यों बढ़ता जा रहा है? - फोटो : Adobe stock photos

मोटापे के लेकर हैरान कर देने वाली बातें

लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी को बढ़ते वजन के लिए प्रमुख कारक माना जाता रहा है। इसके अलावा कुछ प्रकार की अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याएं भी आपके वजन को बढ़ा सकती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि शादीशुदा लोगों में मोटापे का खतरा अधिक रहता है?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी ने अध्ययन के निष्कर्षों के आधार पर बताया कि अविवाहित पुरुषों की तुलना में विवाहित पुरुषों में मोटापे का जोखिम तीन गुना अधिक हो सकता है। पोलैंड में 50 वर्ष की औसत आयु वाले 2,405 लोगों के चिकित्सा डेटा के विश्लेषण में शोधकर्ताओं ने पाया कि शादी होने के बाद पुरुषों में वजन बढ़ने की आशंका 62% और महिलाओं में 39% अधिक हो जाती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

what cause obesity What is the main reason for obesity in India all you need to know in hindi
खान-पान में गड़बड़ी और मोटापा - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक प्रो. (डॉ.) अतुल गोयल बताते हैं, मोटापे की कई वजहें हो सकती हैं। हालांकि तीन कारण हैं जिन्हें सबसे ज्यादा जिम्मेदार माना जाता रहा है।

1- गड़बड़ खानपान- आप खाने के लिए क्या चीजें चुनते हैं?
2- आप किस प्रकार से भोजन करते हैं?
3- आपकी जीवनशैली कैसी है?

 

विज्ञापन
विज्ञापन
what cause obesity What is the main reason for obesity in India all you need to know in hindi
बच्चों में अधिक वजन की समस्या - फोटो : Adobe Stock

कैसे बढ़ता है वजन?

डॉक्टर बताते हैं, आमतौर पर जो चीजें हमें स्वाद में अच्छी लगती हैं हम उसे चुनते हैं, जबकि हरी सब्जियों और ताजे फलों से दूर भागते हैं।

आजकल लोगों के पास समय बहुत कम हैं इसलिए बहुत जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं। जब आप भोजन को चबाते नहीं हैं या धीरे-धीरे नहीं खाते हैं तो इससे पेट भरने का एहसास नहीं होता है। ये ओवरईटिंग बढ़ा देती है, इससे आप अधिक खाने लगते हैं और समय के साथ मोटापे का शिकार हो जाते हैं।

तीसरा शरीर को बहुत आराम देने की खराब आदत। लोग सीढ़ियों की जगह लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। 100-200 मीटर जाने के लिए भी लोग गाड़ी लेकर निकलते हैं। इस तरह की निष्क्रिय जीवनशैली भी मोटापे को बढ़ा देती है। अगर इन तीनों में ही सुधार कर लिया जाए तो मोटापे से बचना आसान हो सकता है।



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed