फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sugarcane Juice: खाली पेट गन्ने का रस पीने से क्या होता है? जरूर जानें ले ये बातें

Mon, 31 Mar 2025 07:11 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 31 Mar 2025 07:11 PM IST
सार

गन्ने का रस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। खाली पेट इस रस को पीने के भी कई फायदे होते हैं। मगर कुछ लोगों को ये जूस नहीं पीना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Top benefits of drinking sugarcane juice on empty stomach khali pet ganne ka juice peene ke fayde
गन्ने का जूस - फोटो : freepik

Sugarcane Juice : गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है और लोग ठंडे पेय पदार्थों की ओर रुख कर रहे हैं। बाजारों में गन्ने के रस के ठेले दिखाई देने लगे हैं। गन्ने का जूस स्वादिष्ट और किफायती पेय है, जो बाजारों से आसानी से उपलब्ध होता है।



इस जूस को पीने से न केवल ताजगी का एहसास होता है बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं, साथ ही कई बीमारियों से बचाते हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि खाली पेट गन्ने का जूस पीने से क्या फायदे हो सकते हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि एक्सपर्ट्स इसके बारे में क्या कहते हैं?

गन्ने का रस विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इस जूस में नेचुरल शुगर भी होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। अच्छी बात ये है कि इसमें कोलेस्ट्रॉल और फैट की मात्रा न के बराबर होती है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह खाली पेट इसे पीने से शरीर को कई तरीके से सकारात्मक लाभ मिलता है और आपके दिन की शुरुआत ताजगी भरी होती है। 

Top benefits of drinking sugarcane juice on empty stomach khali pet ganne ka juice peene ke fayde
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com

खाली पेट गन्ने का रस पीने के फायदे-

पाचन को बेहतर बनाता है
गन्ने का रस पाचक एंजाइम को एक्टिव करता है। सुबह इसे पीने से कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसमें मौजूद फाइबर भी पेट को साफ रखने में मदद करता है।

Top benefits of drinking sugarcane juice on empty stomach khali pet ganne ka juice peene ke fayde
पेट की समस्या - फोटो : instagram

ऊर्जा का तुरंत स्रोत
गन्ने में नेचुरल शुगर होता है, जो खाली पेट पीने पर थकान और आलस को दूर करने में मदद करता और तुरंत ऊर्जा देता है। साथ ही गन्ने का जूस आपको हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करता है।
 


ये भी पढ़ें- Bael Juice Benefits: गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है बेल का शरबत, रोजाना पीने से मिलते हैं ये तीन फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन
Top benefits of drinking sugarcane juice on empty stomach khali pet ganne ka juice peene ke fayde
लिवर को डिटॉक्स करता है - फोटो : Freepik.com

लिवर को डिटॉक्स करता है
गन्ने का रस लिवर को साफ करने में मदद करता है। यह जूस पीलिया जैसी बीमारियों के लिए लाभकारी होता है, क्योंकि यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।

ये भी पढ़ें- Heart Problem: क्या है ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम? बिल्कुल हार्ट अटैक जैसे होते हैं लक्षण, युवाओं में बढ़ रहे मामले

विज्ञापन
Top benefits of drinking sugarcane juice on empty stomach khali pet ganne ka juice peene ke fayde
इन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का रस - फोटो : instagram

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस-
वैसे तो गन्ने का रस आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को इस रस को पीने से बचना चाहिए या डॉक्टर से सलाह लेकर ही पीना चाहिए।

  • जो लोग मोटापे से परेशान हैं उन्हें गन्ने का रस पीने से बचना चाहिए।
  • जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं उन्हें गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए या डॉक्टर के सलाह लेकर ही पीना चाहिए।
  • जिन लोगों को गन्ने से एलर्जी है, उन्हें ये रस पीने से बचना चाहिए नहीं तो खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।



नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed