फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: इन नट्स का कुछ महीने सेवन आपकी संपूर्ण फिटनेस के लिए हो सकता है वरदान, बनाइए आहार का हिस्सा

Tue, 08 Nov 2022 08:50 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Nov 2022 08:50 AM IST
विज्ञापन
what are the benefits of eating nuts everyday for Fitness, benefits of almond and cashew
नट्स के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : iStock

शरीर को फिट और रोगमुक्त बनाए रखने में आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, हम किस तरह की चीजों का सेवन करते हैं इसका शरीर पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को आहार की पौष्टिकता पर खास ध्यान देते रखने की सलाह देते हैं। हरी सब्जियों के साथ मौसमी फलों को भोजन का हिस्सा बनाना आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित रूप से सूखे मेवे या नट्स के सेवन की सलाह देते हैं। नट्स में कई प्रकार के आवश्यक पोषक तत्व समाहित होते हैं, जिनकी हमारे शरीर को नियमित रूप से आवश्यकता होती है।



नट्स आसानी से उपलब्ध होते हैं, ये शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए विशेष लाभकारी हो सकते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ शरीर के लिए अति आवश्यक पोषक तत्व होते हैं।

आइए जानते हैं कि सभी लोगों को किन नट्स का सेवन जरूर करना चाहिए, इससे शरीर को किस प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं?

what are the benefits of eating nuts everyday for Fitness, benefits of almond and cashew
काजू के फायदे - फोटो : Pixabay

काजू खाने के फायदे

काजू का सेवन करना संपूर्ण शरीर को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। इसमें ग्लूकोज की मात्रा कम और फाइबर की अधिकता होती है, ऐसे में इसे डायबिटीज के रोगी भी खा सकते हैं। यह स्वस्थ वसा और प्लांट बेस्ड प्रोटीन से भरपूर होता है, जिससे हृदय को लाभ मिलता है। काजू को कॉपर, मैग्नीशियम और मैंगनीज का भी अच्छा स्रोत माना जाता है जो ऊर्जा उत्पादन, मस्तिष्क स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा और हड्डियों के लिए विशेष लाभप्रद हो सकते हैं।

what are the benefits of eating nuts everyday for Fitness, benefits of almond and cashew
बादाम से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : iStock

बादाम से मस्तिष्क को लाभ

बचपन से ही सभी को भीगे हुए बादाम खाने की सलाह दी जाती है। बादाम में स्वस्थ वसा, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम और विटामिन-ई की प्रचुरता होती है। अध्ययनों में पाया गया है कि यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करने के साथ ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में सहायक है। बादाम भूख को कम करने के साथ वजन घटाने में आपके लिए लाभप्रद हो सकता है।

बादाम में एल-कार्निटाइन और राइबोफ्लेविन जैसे तत्व होते है जो मस्तिष्क की कोशिकाओं के विकास में मदद करते हैं। रोजाना सुबह बादाम का सेवन करने से आपकी दिमागी शक्ति को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what are the benefits of eating nuts everyday for Fitness, benefits of almond and cashew
अखरोट से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

जरूर खाएं अखरोट

अखरोट, शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रखने के लिए सबसे कारगर नट्स हो सकता है। अध्ययनों के अनुसार, एक दिन में कम से कम चार अखरोट खाने से कैंसर, मोटापा, मधुमेह के साथ-साथ वजन बढ़ने की समस्या को कम करने में विशेष लाभ मिलता है। अखरोट कई बीमारियों को ठीक करने में भी मददगार है। अखरोट को ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर माना जाता है जो हृदय रोग के जोखिमों से बचाने में मददगार हो सकता है।

विज्ञापन
what are the benefits of eating nuts everyday for Fitness, benefits of almond and cashew
सर्दियों में किशमिश के फायदे - फोटो : iStock

किशमिश के पाचन में लाभ

किशमिश घुलनशील फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो हमारे पाचन को ठीक रखने में सहायता करती है। इसके सेवन से पेट की समस्याओं में आराम पाया जा सकता है। किशमिश में टार्टरिक एसिड भी होता है, शोध से पता चलता है कि यह एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर है जो आंतों के कार्य में सुधार करके, आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में आपके लिए लाभकारी हो सकती है। किशमिश को हृदय और आंखों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। 



----------------

नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed