फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है इन माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का सेवन, क्या आपके आहार में हैं ये तत्व?

Mon, 24 Oct 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Oct 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
what are the basic nutrient requirements for the human body, all you need to know
शरीर के लिए आवश्यक है मैक्रोन्यूट्रिएंट्स का सेवन - फोटो : Pixabay

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आहार की पौष्टिकता को ख्याल रखना सभी के लिए आवश्यक है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी उम्र के लोगों को ऐसे आहारों के चयन की सलाह देते हैं जिससे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सके। माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का जोखिम हो सकता है। विटामिन और खनिजों की श्रृंखला वाले ये सूक्ष्म पोषक तत्व सभी उम्र के लोगों के लिए आवश्यक हैं। भोजन के साथ फूड सप्लीमेंट्स की मदद से भी इनकी कमी को पूरा किया जा सकता है। 



सूक्ष्म पोषक तत्व शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों के प्रमुख समूहों में से एक हैं। इनमें विटामिन्स और खनिज शामिल हैं। ऊर्जा उत्पादन, प्रतिरक्षा कार्यों को बढ़ावा देने, रक्त के थक्के और अन्य कार्यों के लिए विटामिन्स आवश्यक हैं। वहीं हड्डियों को स्वस्थ रखने, द्रव के संतुलन को बनाए रखने और शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए कई प्रकार के खनिजों की आवश्यकता होती है। अगर हम आहार की ठीक रख लें तो आसानी से इन पोषक तत्वों की पूर्ति की जा सकती है।

आइए जानते हैं कि सभी युवाओं के लिए नियमित रूप से आहार के माध्यम से किन सूक्ष्म पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और इनकी पूर्ति कैसे की जा सकती है?

what are the basic nutrient requirements for the human body, all you need to know
मैग्नीशियम युक्त आहार का सेवन शरीर के लिए जरूरी - फोटो : iStock

मैग्नीशियम वाली चीजों का करें सेवन

शरीर को स्वस्थ रखने और ऊर्जा के स्तर को बेहतर बनाए रखने के लिए मैग्नीशियम युक्त आहार का सेवन किया जाना आवश्यक माना जाता है। मैग्नीशियम आपको तनावमुक्त रखने में मदद करता है। जिम में इंटेंस वर्कआउट के बाद मांसपेशियों को आराम देना महत्वपूर्ण है। इस स्थिति में मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द हो सकती है, इस तरह की दिक्कतों को कम करने में मैग्नीशियम आपके लिए मददगार माना जाता है। मैग्नीशियम रक्तचाप को कम करने में भी मदद करता है।

कद्दू के बीज, बादाम. पालक, काजू आदि से इसकी आसानी से पूर्ति की जा सकती है।

what are the basic nutrient requirements for the human body, all you need to know
विटामिन सी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी - फोटो : iStock

विटामिन-सी की आवश्यकता

विटामिन-सी न केवल प्रतिरक्षा को बढ़ाने में सहायक है साथ ही हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी प्रमुख भूमिका निभाता है। यह कोलेजन के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि शरीर में विटामिन-सी के स्तर में कमी हड्डियों के घनत्व को कम कर देती है। विटामिन-सी दांतों के स्कर्वी रोग के जोखिम को कम करने, ऊतकों को स्वस्थ रखने और शरीर को संक्रमण से बचाने में मददगार है। इसके लिए खट्टे फलों, नींबू, संतरे, अनानास आदि का सेवन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
what are the basic nutrient requirements for the human body, all you need to know
जिंक का सेवन जरूर सुनिश्चित करें - फोटो : iStock

जिंक की जरूरत

जिंक, शरीर के लिए अति आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों में से एक है जो बालों, हड्डियों और त्वचा को स्वस्थ रखने में आपके लिए मददगार हो सकता है। 300 से अधिक एंजाइमों की गतिविधि के लिए जिंक की आवश्यकता होती है। पाचन, तंत्रिका कार्य, मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में भी जिंक आवश्यक पोषक तत्व है। जिंक प्रतिरक्षा कोशिकाओं के विकास और कार्यों को सुचारू रखने में सहायक है।

रेड मीट और पोल्ट्री में इसकी भरपूर मात्रा होती है। साबुत अनाज और डेयरी उत्पाद से भी इसे प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
what are the basic nutrient requirements for the human body, all you need to know
आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ - फोटो : iStock

आयरन का करें सेवन

आयरन हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में अधिकांश आयरन लाल रक्त कोशिकाओं में होता है जो फेफड़ों से पूरे शरीर में अंगों और ऊतकों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है। ऊर्जा के स्तर को भी बेहतर रखने में आयरन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा देखी जाती है।

रेड मीट और पोल्ट्री, बीन्स, गहरी हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, सूखे मेवे जैसे किशमिश और खुबानी आदि से इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed