फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चावल को अपनी डाइट से बिना हटाए भी कम कर सकते हैं वजन, इस तरीके से करें सेवन

Sun, 01 Nov 2020 10:04 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 01 Nov 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Weight loss tips in hindi how to eat rice to loose weight and obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारत में ऐसे कई लोग हैं जो अपना वजन तो घटाना चाहते हैं, लेकिन चावल खाना छोड़ना नहीं चाहते। ऐसे में लोग अक्सर अपनी डाइट से चावल को हटा देते हैं, जबकि उनका मन हमेशा चावल खाने का करता रहता है। दरअसल, चावल में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए ऐसा माना जाता है कि यह वजन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। इसीलिए वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे लोग इससे दूरी बना लेते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि इसका एक तरीका है कि आप अपनी डाइट से चावल को बिना हटाए भी अपना वजन कम कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको चावल खाने का तरीका जानना होगा।

Weight loss tips in hindi how to eat rice to loose weight and obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्यादातर लोग सफेद चावल को वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार मानते हैं। इसकी वजह ये है कि सफेद चावल रिफाइंड (संशोधित) होता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती है। दरअसल, संशोधन की प्रक्रिया के दौरान चावल से कई मिनरल्स भी हट जाते हैं। इस कारण जब आप सफेद चावल खाते हैं तो शरीर में शुगर तुरंत टूटकर खून में मिल जाता है। इसे ही वजन बढ़ने का एक कारण बताया जाता है। 

Weight loss tips in hindi how to eat rice to loose weight and obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कौन सा चावल खाना होता है बेहतर?

फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर ब्राउन राइस (भूरा चावल) को वजन घटाने के लिए बेहतर माना जाता है, जबकि सफेद चावल में फाइबर की मात्रा बिल्कुल नहीं होती। कोरिया में 10 हजार लोगों पर किए गए एक अध्ययन में यह सामने आया था कि सफेद चावल खाने वाले लोगों में मोटापे का खतरा उन लोगों से अधिक था, जो ब्राउन राइस का सेवन करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weight loss tips in hindi how to eat rice to loose weight and obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

चावल ऐसे खाकर घटाएं वजन 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो पके हुए आधा कप चावल में 120 कैलोरी होती है। अगर आप चावल को किसी अनहेल्दी (अस्वास्थ्यकर) चीज के साथ खा रहे हैं तो इससे वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है, लेकिन अगर आप हेल्दी चीजों (जैसे- प्रोटीन से भरपूर दाल, पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी)  के साथ चावल का सेवन करें तो इससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। 

विज्ञापन
Weight loss tips in hindi how to eat rice to loose weight and obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्यादा मात्रा में न खाएं चावल 

अधिक मात्रा में किसी भी चीज का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक ही होता है। चावल के साथ भी ऐसा हो सकता है। इसलिए अगर आप चावल खा रहे हैं, तो इसपर नियंत्रण रखना चाहिए। बहुत ज्यादा चावल खाने से बचें, तभी वजन को नियंत्रण में रख सकते हैं। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed