फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच संकेतों से जानें आपको डायबिटीज है या नहीं, लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Sun, 01 Nov 2020 09:24 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 01 Nov 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Diabetes Symptoms 5 minor signs of diabetes in the body everyone should identify these
मधुमेह के लक्षण - फोटो : Pixabay

डायबिटीज यानी मधुमेह एक बेहद ही खतरनाक बीमारी है, जिससे भारत में लाखों लोग पीड़ित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूरी दुनिया में 42 करोड़ से भी अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में हैं। अगर समय पर इसकी जांच न कराई जाए, तो इससे त्वचा और आंखों से जुड़ी आम परेशानियों से लेकर ब्रेन स्ट्रोक और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी गंभीर समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करके इन बीमारियों से बचा जा सकता है या इन्हें ज्यादा से ज्यादा समय तक दूर रखा जा सकता है। लेकिन उससे पहले आप शरीर के कुछ संकेतों से समझ सकते हैं कि आपको डायबिटीज है या नहीं और उसके बाद ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के बारे में सोचेंगे। आइए जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

Diabetes Symptoms 5 minor signs of diabetes in the body everyone should identify these
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बहुत ज्यादा और बार-बार प्यास लगना 

  • अगर आपको बहुत ज्यादा प्यास लगती है और बार-बार लगती है और उसके बाद लगातार बाथरूम जाना पड़ रहा है तो आपको डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए, क्योंकि यह टाइप-2 डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। 
Diabetes Symptoms 5 minor signs of diabetes in the body everyone should identify these
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

घाव ठीक न होना या देर से ठीक होना 

  • अगर आपके शरीर में कहीं घाव है और वो जल्दी ठीक नहीं हो रहा है तो ऐसा खून में शुगर लेवल बढ़ने की वजह से हो सकता है। टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में यह समस्या काफी ज्यादा होती है। ऐसे में आपको डॉक्टर से जरूर दिखाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diabetes Symptoms 5 minor signs of diabetes in the body everyone should identify these
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पैरों में सूई या पिन गड़ने जैसी झनझनाहट महसूस होना 

  • कई लोगों को ऐसा महसूस होता है कि जैसे वो रूई के फाहों पर चल रहे हैं या फिर नुकीले पत्थरों पर चल रहे हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत होती है तो आपको तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। 
विज्ञापन
Diabetes Symptoms 5 minor signs of diabetes in the body everyone should identify these
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

अचानक वजन कम होना 

  • अगर आप अच्छे से खाना-पीना सब कर रहे हैं, लेकिन फिर भी आपका वजन अचानक कम होते जा रहा है तो संभल जाएं, क्योंकि यह डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। ऐसे में आपको डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed