फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटापे की छुट्टी कर देगी ये सस्ती सब्जी, शरीर को बनाएगी फौलादी और कैंसर से भी बचाएगी

Fri, 10 Jan 2020 08:26 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 10 Jan 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
weight loss tips health benefits of kantola in hindi spiny gourd benefits for cancer
Vegetable - फोटो : Social Media

भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग खानपान को लेकर उतना सजग नहीं रह पाते, जिससे कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल सकें। शरीर को ताकतवर बनाने के लिए हमें खाने के अलावा हमें फूड सप्लिमेंट पर आश्रित रहना होता है। क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी सब्जी भी है, जिसे खाने से कुछ ही हफ्तों में आपका शरीर ताकतवर बन सकता है। यही नहीं, ये सब्जी मोटापा कम करने में भी सहायक है और कैंसर जैसे असाध्य रोग से भी बचाव करती है। आइए जानते हैं इसके बारे में:

weight loss tips health benefits of kantola in hindi spiny gourd benefits for cancer
Kantola - फोटो : Instagram

हम बात कर रहे हैं कंटोला की, जिसे कई जगहों पर लोग चठेल या फिर मीठे करेले के नाम से जानते हैं। भारत के पहाड़ी इलाकों में इस सब्जी की खेती ज्यादा होती है, जबकि इसके फायदों को देखते हुए अब पूरी दुनिया में लोग कंटोला की खेती करने लगे हैं। आयुर्वेद के अनुसार, कंटोला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद सब्जी होती है।

मोटापा कम करने वालों के लिए यह एक औषधि की तरह है। कंटोला में बहुत ज्यादा फाइबर की मात्रा होती है। इसलिए इसकी सब्जी खाने के बाद देर तक पेट भरा हुआ रहता है। ऐसे में आप लंच और डिनर के बीच अनचाही चीजें खाने से बच सकते हैं। कंटोला में कैलोरी भी बहुत कम होती है। इसलिए यह वजन कम करने वालों में बहुत सहायक होता है।

weight loss tips health benefits of kantola in hindi spiny gourd benefits for cancer
cold - फोटो : Amar Ujala

सर्दियों में जुकाम से आराम
सर्दियों में लोगों का सर्दी-जुकाम की चपेट में आना आम बात है। इस बार तो इतनी ठंड पड़ रही है कि हर घर में कोई न कोई सर्दी जुकाम से पीड़ित है। ऐसे में कंटोला आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। कंटोला में एंटी एलर्जिक और एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जिस कारण यह सर्दी जुकाम और खांसी से आराम दिलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weight loss tips health benefits of kantola in hindi spiny gourd benefits for cancer
Kantola, Spiny Gourd, Chathel, Vegetables - फोटो : Instagram

कब्ज और अपच का उपाय
कंटोला का नियमित सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। कई लोगों को इस सब्जी का स्वाद पसंद नहीं होता है, लेकिन वे भी इसका अलग तरीके से सेवन कर सकते हैं। अगर आपको भी इसकी सब्जी नहीं पसंद हो तो आप कंटोला का अचार बनाकर भी खा सकते हैं। कंटोला के सेवन से कब्ज और अपच जैसी बीमारियां जल्दी ठीक हो जाती हैं।

विज्ञापन
weight loss tips health benefits of kantola in hindi spiny gourd benefits for cancer
Kantola(Spiny Gourd) - फोटो : Instagram

कैंसर और दिल की बीमारियों से बचाव
कंटोला में ल्यूटेन जैसे कई कैंसररोधी तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए यह कैंसर से बचाव में सहायक होता है। यही नहीं, यह आंखों और दिल से जुड़ी बीमारियों से भी बचाता है।  आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते हैं कि हफ्ते में तीन से चार दिन कंटोला की सब्जी जरूर बनाना और खाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed