फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटापा कम करने में बहुत कारगर है ये खास पानी, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल भी करता है कंट्रोल

Tue, 21 Jan 2020 05:36 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 21 Jan 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Weight loss tips health benefits of barley water in cancer low cholesterol
जौ का पानी - फोटो : सोशल मीडिया

मोटापा से आजकल बहुत लोग परेशान हैं। दरअसल मोटापा कोई बीमारी नहीं बल्कि जीवन शैली की देन है। तेजी से बढ़ते मोटापे के कारण शरीर कई बीमारियों के चपेट में आ जाता है। मोटापा से ग्रसित लोग हमेशा पेट की चर्बी घटाने के नुस्खे और उपाय की तलाश में रहते हैं। मोटापा घटाने के लिए योग और व्यायाम के अलावा सही आहार लेना बहुत जरूरी है। हम रोजाना अपनी दिनचर्या में छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो हमारी बॉडी में फैट बढ़ाने का काम करती हैं। इसके अलावा कई ऐसी भी छोटी-छोटी चीजें हैं जो वजन कम करने में मदद कर सकती हैं। आज हम आपको जौ का पानी (बारले वॉटर) के खूबियों के बारे में बताएंगे। यह पानी वजन कम करने के लिए बहुत ही कारगर है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Weight loss tips health benefits of barley water in cancer low cholesterol
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जौ की विशेषताएं
फाइबर से परिपूर्ण जौ सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके सेवन से पेट भरा-भरा सा लगता है, जिस कारण लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। जौ में फैट का मात्रा कम और अधिक मात्रा में कैलोरीज होता है,जो वजन घटाने में कारगर होता है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं जौ का पानी...

Weight loss tips health benefits of barley water in cancer low cholesterol
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जौ का पानी (बारले वॉटर) बनाने की विधि
जौ का पानी बनाने के लिए एक पैन में करीब डेढ़ लीटर पानी गर्म करें। जब पानी में उबाल आने लगे तो उसमें आधा कप जौ और दालचीनी का 1 छोटा टुकड़ा डालें। अब आंच धीमी करें और करीब 30 मिनट तक इसे उबालें। जब ये पानी डेढ़ से दो ग्लास तक बच जाएं तो आंच से उतार लें। ठंडा होने पर इस पानी को छान लें। स्वाद बढ़ाने के लिए इस पानी में नींबू का रस और शहद मिला लें। इस पानी का पूरे दिन में दो बार सेवन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weight loss tips health benefits of barley water in cancer low cholesterol
जौ का पानी - फोटो : सोशल मीडिया

बारले वॉटर की खूबियां
बारले वॉटर के रोजाना सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है। यह पानी शरीर को डीटॉक्सीफाई कर विषाक्त तत्व को बाहर निकालने का काम करता है। जौ का पानी ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखने का काम करता है। यह पानी एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन से भरपूर होता है। साथ ही इस पानी में आयरन, मैगनीज और फोलिए जैसे तत्व भी प्रचुर मात्रा में होते हैं।

विज्ञापन
Weight loss tips health benefits of barley water in cancer low cholesterol
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वजन घटाने के लिए अन्य उपाय

  1. एक ग्लास गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर रोजाना पीएं। ऐसा करने से वजन कम होता है।
  2. एक ग्लास पानी में स्वादानुसार नींबू का रस और अदरक का रस मिलाकर पीने से शरीर में जमा फैट कम होता है।
  3. दो ग्लास पानी में आधा चम्मच जीरा मिलाकर रातभर रखें। सुबह इस पानी को आधा होने तक उबाल लें। ठंडा हो जाने पर इस पानी को छानकर पीएं और जीरे को चबाएं। यह एक क्विक वेट लॉस टिप्स है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed