फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वाद के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है बथुआ, जानिए बथुए के गट्टे बनाने की विधि

Tue, 21 Jan 2020 08:14 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 21 Jan 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
health benefits of pigweed recipe of bathua ke gatte
बथुए के गट्टे - फोटो : सोशल मीडिया

सर्दी के मौसम में बाजार हरी सब्जियों से भरा रहता है। इस समय बाजार में तरह-तरह की हरी सब्जियां मिलती हैं। सरसों, पालक, बथुआ, चौलाई, मेथी आदि सर्दी के मौसम की में अधिक पाए जाते हैं। बथुआ में कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, विटामिन आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बथुए का साग का सेवन करने से किडनी में पथरी की समस्या नहीं होती है। बथुआ पेट दर्द और कब्ज की समस्या को भी दूर करने में सहायक है। आज हम आपको बथुए के गट्टे बनाने की विधि बताएंगे।

health benefits of pigweed recipe of bathua ke gatte
बथुआ

सामग्री

500 ग्राम बथुआ
200 ग्राम भुना बेसन
3 नग हरी मिर्च 
20 ग्राम हरा धनिया
20 ग्राम अदरक
3 ग्राम गरम
मसाला पाउडर
100 ग्राम रिफाइंड तेल
3 ग्राम कसूरी मेथी
नमक स्वादानुसार

health benefits of pigweed recipe of bathua ke gatte
बथुए के गट्टे - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे बनाएं
बथुए को बारीक काट लें और एक मोटी तली के सॉस पैन में डालकर 5 मिनट पकाकर ठंडा कर लें। अदरक को कद्दूकस कर लें। धनिए एवं हरी मिर्च को बारीक काटकर रख लें। एक बाउल में बथुए, बेसन/सत्तू, अदरक, हरा धनिया, हरी मिर्च, नमक, कसूरी मेथी एवं गरम मसाला पाउडर को डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे रोटी बनाने वाले आटे की तरह तैयार कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
health benefits of pigweed recipe of bathua ke gatte
बथुए के गट्टे - फोटो : सोशल मीडिया

एक साफ कपड़े में मिश्रण को रखकर गोल-गोल लपेट लें और दोनों सिरों को कपड़े से बांधकर रखें। एक भगौने में पर्याप्त पानी डालकर पकाएं। उबाल आने पर गट्टे को कपड़े सहित डालकर 10-12 मिनट पकाकर बाहर निकालकर ठंडा कर लें, फिर गट्टे को कपड़े से निकाल लें। अब एक फ्राई पैन में तेल गरम करें तथा गट्टे के पीसों को पतला-पतला काटकर 2-3 मिनट फ्राई करके परोसें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed