3 Stages of Weight Loss Explained: आज के समय में हमारे देश में बहुत से लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं, अगर आंकड़ों की मानें तो पुरुषों से ज्यादा महिलाएं इससे ग्रसित हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, महिलाओं में वेट लॉस की प्रक्रिया कुछ विशेष चरणों से होकर गुजरती है, जिसका सीधा प्रभाव उनके शारीरिक बनावट पर पड़ता है। यह सिर्फ कैलोरी गिनने या जिम में पसीना बहाने की बात नहीं है, बल्कि एक पूरी प्रक्रिया है जो शरीर के आकार को धीरे-धीरे बदलती है।
Weight Loss: कैसे तीन स्टेज में महिलाओं के शरीर में होता है बदलाव, डॉक्टर से जानें वेट लॉस के तीनों चरण
Female Weight Loss Journey: महिलाओं में वेट लॉस की जो प्रक्रिया है, वो तीन चरणों से होकर गुजरती है। जो लोग वजन कम करने के सफर में हैं या करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें इसके बारे में जरूर जानना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में डॉक्टर से जानते हैं।
पहला चरण- इंसुलिन सप्रेशन
डॉ. गणला के अनुसार, वजन घटाने का पहला चरण इंसुलिन सप्रेशन से जुड़ा है। यह वह समय होता है जब आप अपनी डाइट में बदलाव करना शुरू करते हैं। जब आप शुगर, तेल और नमक जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन कम कर देते हैं, तो शरीर में एनर्जी डेंसिटी कम हो जाती है।
इसका पहला असर आपके शरीर के ऊपरी हिस्से पर दिखाई देता है। गर्दन और चेहरे के कुछ हिस्से में सिकुड़न शुरू हो जाती है। इस चरण में आपकी कॉलर बोन स्पष्ट रूप से दिखने लगती हैं, जो बदलाव का एक शुरुआती संकेत है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: दिल्ली NCR में तेजी से बढ़ रहे हैं H3N2 फ्लू के मामले, डॉक्टर से जानें इससे बचाव के उपाय
दूसरा चरण- इंफ्लेमेशन में कमी
दूसरा चरण शरीर के बीच के हिस्से, यानी पेट और पीठ पर केंद्रित होता है। इस चरण में वास्तव में सिकुड़न दिखाई देती है। डॉ. गणला ने जोर देकर कहा कि यह बदलाव केवल डाइट या एक्सरसाइज से नहीं होता, बल्कि इसका सीधा संबंध शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर से है।
जब आप अपने तनाव के स्तर को कम करते हैं, खुद पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जल्दी सोते हैं, जल्दी उठते हैं, और हल्का योग या ध्यान करते हैं, तो शरीर में सूजन कम होती है। इस बदलाव से पेट कम होने लगता है, पीठ पर सिकुड़न दिखाई देती है, और आपके कपड़े ढीले होने लगते हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Flu :दिल्ली NCR के आधे से अधिक घरों में वायरल फ्लू ने मचाया कहर, ये लक्षण हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
तीसरा चरण- स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
वजन घटाने का तीसरा और अंतिम चरण जांघों, निचली टांगों और बाहों में होता है। यह चरण तब शुरू होता है जब आप अपनी दिनचर्या में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को शामिल करते हैं। इस दौरान शरीर में प्रोटीन संश्लेषण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिसे डॉ. गणला 'लाइपोप्रोटीन लाइपेज और टेस्टोस्टेरोन फेज' कहते हैं।
इस अवस्था में आपके खाने से मिलने वाली ऊर्जा, जो पहले वसा में बदल जाती थी, वह अब मांसपेशियों में परिवर्तित होने लगती है। यही वह चरण है जब शरीर एक बेहतर और आकर्षक आकार में आने लगता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।