Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदूषण अलर्ट: जहरीली हवा सिर्फ फेफड़े नहीं आपके जेब पर भी लगा रही चपत, सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

Sun, 15 Nov 2026 01:22 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 15 Nov 2026 01:22 PM IST
सार

देश में प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम पिछले तीन वर्षों में 4.3 गुना बढ़े हैं। इनमें 43.5 प्रतिशत मामले दिल की बीमारियों के हैं। दिल्ली सबसे आगे है। कामकाजी लोग और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इलाज पर बीमा कंपनियों का भुगतान भी 241.6 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

विज्ञापन
delhi air pollution Air Pollution Linked Health Insurance Claims Rise 4.3 Times in Three Years
वायु प्रदूषण के साइड-इफेक्ट्स - फोटो : Amarujala.com/AI

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाता जा रहा है। 15 नवंबरको नई दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति बना रहा । राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 384 तक पहुंच गया है, जिसे 'खतरनाक' श्रेणी में माना जाता है। सूक्ष्म कणों (पीएम 2.5) की अधिक मात्रा बड़ी चिंता का विषय है, जिनका स्तर 262 µg दर्ज किया गया है।



प्रदूषण बढ़ने पर अक्सर लोगों को खांसी, सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं की चिंता सताने लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जहरीली हवा का असर सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके दिल और आपकी जेब दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है?

एक रिपोर्ट में सामने आया है कि प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम पिछले तीन वर्षों में 4.3 गुना बढ़ गए हैं। हैरानी की बात यह है कि इन क्लेम में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी दिल की बीमारियों की है। कामकाजी उम्र के लोग और बुजुर्ग भी इसकी चपेट में अधिक आ रहे हैं। दिल्ली इस मामले में सबसे आगे है, लेकिन छोटे शहरों में भी खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

Trending Videos
delhi air pollution Air Pollution Linked Health Insurance Claims Rise 4.3 Times in Three Years
वायु प्रदूषण का असर - फोटो : Freepik.com

बीमा मार्केटप्लेस पॉलिसीबाजार  की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए किए जाने वाले हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम पिछले तीन वर्षों में 4.3 गुना बढ़ गए हैं। इनमें से 78 प्रतिशत मामले दिल और सांस से जुड़ी बीमारियों के हैं। हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम करने वालों में सबसे बड़ी संख्या कामकाजी लोगों की है।
 

  • 31 से 55 साल की उम्र के लोग कुल क्लेम में 59 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं। 
  • वहीं, 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों की हिस्सेदारी 31 प्रतिशत है।
  • 21-30 साल की उम्र के युवा कुल क्लेम में हिस्सेदारी  6.7 प्रतिशत, जबकि 20 साल से कम उम्र के बच्चों की हिस्सेदारी 3.7 प्रतिशत है। 


इन आंकड़ों से साफ है कि प्रदूषण से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बीमा क्लेम करने वालों में करीब 90 प्रतिशत कामकाजी उम्र के लोग और बुजुर्ग हैं।

delhi air pollution Air Pollution Linked Health Insurance Claims Rise 4.3 Times in Three Years
अस्पतालों में बढ़ा इंश्योरेंस क्लेम - फोटो : Adobe stock

शहरों की बात करें तो दिल्ली में प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के लिए सबसे ज्यादा 8,093 हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम दर्ज किए गए। इसके बाद पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद का स्थान रहा। हालांकि, प्रदूषण का असर अब केवल बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, टियर-2 और टियर-3 शहरों (यानी छोटे और मध्यम आकार के शहरों) की हिस्सेदारी भी कुल क्लेम में 55 प्रतिशत रही।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती होने और इलाज के लिए बीमा क्लेम करने का सिलसिला पूरे साल एक जैसा नहीं रहता। इसमें मौसम के हिसाब से उतार-चढ़ाव देखा जाता है। अक्तूबर से मार्च के बीच सबसे ज्यादा क्लेम दर्ज किए जाते हैं। 

वित्त वर्ष 2025-26 में इस छह महीने की अवधि के दौरान पूरे साल के प्रदूषण से जुड़े कुल हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम में करीब 56 प्रतिशत मामले सामने आए। यह वही समय है, जब सर्दियों में देश के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता खराब होने लगती है और प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi air pollution Air Pollution Linked Health Insurance Claims Rise 4.3 Times in Three Years
हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम - फोटो : Adobe stock

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि अधिक प्रदूषण वाले शहरों में रहने वाले 48 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ज्यादा हेल्थ इंश्योरेंस कवर वाली पॉलिसी चुनी। यानी लोग अब यह समझने लगे हैं कि प्रदूषण से होने वाली बीमारियों के इलाज पर कितना अधिक खर्च हो सकता है और इससे बचाव के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा होना जरूरी है।

प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए बीमा कंपनियों की ओर से किए जाने वाले कुल भुगतान में भी बड़ा उछाल आया है। पिछले तीन वर्षों में कुल क्लेम भुगतान 4.5 गुना बढ़कर 241.6 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, एक क्लेम पर औसतन 62,662 रुपये का भुगतान किया गया।

बीमारियों के हिसाब से देखें तो प्रदूषण से जुड़े कुल हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम में सबसे ज्यादा 43.5 प्रतिशत मामले हृदय रोगों यानी दिल से जुड़ी बीमारियों के रहे। 
इसके बाद 35 प्रतिशत क्लेम सांस से जुड़े संक्रमणों के लिए किए गए।
 निमोनिया के मामले 11.2 प्रतिशत और ब्रोंकाइटिस के मामले 6 प्रतिशत रहे।

रिपोर्ट के ये आंकड़े बताते हैं प्रदूषण अब लोगों की सेहत के साथ-साथ उनके आर्थिक और स्वास्थ्य बीमा संबंधी जोखिमों का भी बड़ा कारण बनता जा रहा है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed