Waking up Before Sunrise Benefits: आज की व्यस्त जीवनशैली में देर रात तक जागना और सुबह देर से उठना एक आम आदत बन गई है। लेकिन हमारे पूर्वज हमेशा सुबह जल्दी उठने की सलाह देते थे, और इसके पीछे वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक दोनों कारण हैं। सुबह सूर्योदय से पहले उठने से शरीर और दिमाग में कई सकारात्मक बदलाव आते हैं। यह न सिर्फ आपको दिनभर के लिए तैयार करता है, बल्कि आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।
Health Tips: सुबह की पहली किरण से पहले उठने से मिलते हैं ये बड़े फायदे, शरीर में होते हैं सकारात्मक बदलाव
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोगों को सुबह देर से उठने की आदत है। सुबह देर से उठने की आदत आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
Please wait...
आयुर्वेद के अनुसार, सुबह जल्दी उठने से शरीर को स्वाभाविक रूप से डिटॉक्स होने का समय मिलता है। रात भर हमारा शरीर मरम्मत और सफाई का काम करता है, और सुबह का समय इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे अच्छा होता है। सुबह शौच और पेशाब के जरिए शरीर के विषैले पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे पेट साफ रहता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है।
ये भी पढ़ें- Cancer: कैंसर के खिलाफ लड़ाई में वैज्ञानिकों ने किया कमाल, बना ली '100% प्रभाविकता' वाली वैक्सीन
मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
सुबह का शांत वातावरण हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। जल्दी उठने से आप ध्यान और योग जैसी गतिविधियों के लिए समय निकाल सकते हैं। यह आपके दिमाग को शांत रखता है, तनाव कम करता है और एकाग्रता को बढ़ाता है। सुबह की ताजी हवा में सांस लेने से मन हल्का और प्रसन्न महसूस होता है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: शरीर में क्या होती मैग्नीशियम की भूमिका? जानें किन चीजों में मिलता है ये पोषक तत्व
दिनभर रहते हैं ऊर्जावान
जो लोग जल्दी उठते हैं, वे अपने दिन की शुरुआत सही समय पर करते हैं, जिससे उनके पास एक्सरसाइज, ध्यान और नाश्ते के लिए पर्याप्त समय होता है। इससे शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है और आप दिनभर थकान महसूस नहीं करते। अच्छी शुरुआत पूरे दिन को सकारात्मक बना देती है।
प्रोडक्टिविटी बढ़ता है
सुबह का समय सबसे शांत और प्रोडक्टिव होता है। जब कोई काम शुरू करने में कोई डिस्ट्रैक्शन नहीं होती, तो आप उसे ज्यादा ध्यान और एकाग्रता से कर पाते हैं। सुबह जल्दी उठने से आपको अपने काम को प्लान करने और उसे समय पर पूरा करने में मदद मिलती है, जिससे आपकी कार्यक्षमता और प्रोडक्टिविटी दोनों बढ़ती हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।