फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vitamin B1: इस विटामिन की कमी से जा सकती है आपकी याददाश्त, रहना है सुरक्षित तो इन चीजों का शुरू कर दें सेवन

Thu, 19 Oct 2023 07:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 19 Oct 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
vitamin b1 deficiency symptoms and treatment know how to get thiamine from food
विटामिन बी-1 की जरूरत - फोटो : iStock

अगर आपका आहार पोषक तत्वों से भरपूर है तो ये आपको कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में मददगार हो सकती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को हरी पत्तेदार सब्जियों, साग, मौसमी फलों के रोजाना सेवन की सलाह देते हैं। आमतौर पर जब पौष्टिकता की बात होती है तब विटामिन सी-डी के साथ प्रोटीन की जरूरतों पर खूब चर्चा की जाती है, पर क्या आप जानते हैं कि विटामिन बी भी हमारे शरीर के लिए इन्हीं पोषक तत्वों की तरह की जरूरी है।



अध्ययनकर्ताओं ने बताया, नसों-मांसपेशियों और हृदय को स्वस्थ रखने में विटामिन बी-1 की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

विटामिन बी1 को थायमिन के रूप में भी जाना जाता है। ये हमारे शरीर में ग्लूकोज के मेटाबॉलिज्म, तंत्रिका और मांसपेशियों के कार्यों को आसान बनाने के लिए आवश्यक है। शरीर में इसकी कमी होना कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। आइए जानते हैं विटामिन बी-1 क्यों जरूरी है और इसकी कमी से किन समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है?

vitamin b1 deficiency symptoms and treatment know how to get thiamine from food
विटामिन बी-1 की कमी से होने वाली समस्या - फोटो : iStock

विटामिन बी1 की कमी हो सकती है गंभीर रोगकारक

विटामिन बी1 या थायमिन पानी में घुलनशील विटामिन है, ये शरीर को कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा के रूप में उपयोग करने में मदद करता है। विटामिन बी1 की कमी से आमतौर पर बेरीबेरी रोग होने का खतरा होता है, इस स्थिति में पेरिफेरल नर्वस से संबंधित विकारों का जोखिम बढ़ जाता है। इसके अलावा विटामिन बी1 के कारण वजन में कमी और एनोरेक्सिया विकसित हो सकती है। गंभीर स्थितियों में भ्रम और अल्पकालिक याददाश्त की दिक्कत भी हो सकती है।

आहार में कुछ चीजों को शामिल करके विटामिन बी1 की आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सकती है।

vitamin b1 deficiency symptoms and treatment know how to get thiamine from food
सूरजमुखी के बीज के लाभ - फोटो : istock

सूरजमुखी के बीज हैं लाभकारी

सूरजमुखी के बीज में पर्याप्त मात्रा में  विटामिन बी1 होता है। 100 ग्राम सूरजमुखी के बीज से 0.106 मिलीग्राम विटामिन बी1 प्राप्त किया जा सकता है। सूरजमुखी के बीजों में विटामिन बी2, बी3, बी6, सी, ई और के सहित कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व भी होते हैं। ये कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में आपके लिए लाभकारी है। आहार में इसे शामिल करके विटामिन बी-1 की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin b1 deficiency symptoms and treatment know how to get thiamine from food
फायदेमंद है मटर - फोटो : Pixabay

हरी मटर के लाभ

100 ग्राम हरी मटर में 0.282 मिलीग्राम विटामिन बी1 होता है। इसके अलावा हरी मटर आवश्यक खनिज कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम और सेलेनियम भी प्रदान करती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हरी मटर को आहार में शामिल करके थायमिन की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन
vitamin b1 deficiency symptoms and treatment know how to get thiamine from food
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : istock

इन खाद्य स्रोत में भी होती है भरपूर मात्रा

थायमिन प्राकृतिक रूप से मांस, मछली और साबुत अनाज में पाया जाता है। इसके लिए आप मछली, सेम, दाल और दही को भी आहार का हिस्सा बना सकते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में 19 वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्कों के लिए विटामिन बी1 का अनुशंसित दैनिक मात्रा 1.2 मिलीग्राम (मिलीग्राम) और महिलाओं के लिए 1.1 मिलीग्राम है। गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान  इसकी जरूरत 1.4 मिलीग्राम तक बढ़ जाती है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed