कोरोना महामारी के बीच आए दिन अन्य तरह के स्वास्थ्य संकट की भी खबरें चिंता बढ़ा रही हैं। भारत में आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने एक और चीनी वायरस CQV यानी कैट क्यू वायरस के खतरे के प्रति आगाह किया है, तो महाराष्ट्र और गुजरात के सीमावर्ती जिलों में कांगो बुखार के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इस बीच अमेरिका से भी एक नए खतरे की खबर सामने आई है। वहां टेक्सास के तटवर्ती इलाके में सरकारी जलापूर्ति व्यवस्था के तहत सप्लाई किए जा रहे पानी में एक खतरनाक किस्म का अमीबा मिला है। यह अमीबा इंसानों के दिमाग में पहुंचकर उसे खाता है। इस खबर ने कोरोना से बुरी तरह प्रभावित होने वाले अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है।
कोरोना महामारी के बीच नया खतरा, इस देश में मिला दिमाग खाने वाला अमीबा, जानें कैसे फैलाता है संक्रमण
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन