फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diabetes: क्या डायबिटीज बीमारी पूरी तरह ठीक हो सकती है? डॉक्टर ने दिया इसका दिलचस्प जवाब

Sat, 31 Jan 2026 08:30 AM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 31 Jan 2026 08:30 AM IST
सार

How to Reverse Diabetes Naturally ? : डायबिटीज एक ऐसी बीमारी जिससे हमारे देश की एक बड़ी आबादी प्रभावित है। अक्सर लोगों के मन में ये सवाल होता है कि क्या डायबिटीज को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है? इसी विषय पर डॉक्टर ने बड़े ही दिलचस्प चीजें बताई हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन
Understanding the 5 Stages of Diabetes: Expert Tips by Dr. Shalini Singh Solanki on Reversing Diabetes
डायबिटीज - फोटो : Amar Ujala

Stages of Diabetes Progression: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो किसी व्यक्ति को अचानक एक दिन में नहीं होती, बल्कि यह एक लंबी प्रक्रिया है जो शरीर में धीरे-धीरे विकसित होती है। हाल ही में डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। 



उनके अनुसार डायबिटीज मुख्य रूप से पांच चरणों में बढ़ती है और हर स्तर पर शरीर हमें चेतावनी के संकेत भेजता है। अक्सर लोग इसे केवल 'बढ़ी हुई शुगर' मानकर टाल देते हैं, लेकिन यह समझना जरूरी है कि आपकी बीमारी किस स्टेज पर है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि डायबिटीज का पता पहले तीन चरणों में चल जाए, तो इसे न केवल नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि पूरी तरह 'रिवर्स' भी किया जा सकता है। 

इसका मतलब है कि सही खान-पान और जीवनशैली में बदलाव के जरिए आप बिना दवाओं के एक सामान्य जीवन की ओर लौट सकते हैं। हालांकि, अंतिम चरणों में स्थिति जटिल हो जाती है जहां अंगों के डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है।

Understanding the 5 Stages of Diabetes: Expert Tips by Dr. Shalini Singh Solanki on Reversing Diabetes
डायबिटीज - फोटो : Freepik.com

स्टेज 1: इंसुलिन रेजिस्टेंस
पहली स्टेज 'इंसुलिन रेजिस्टेंस' है, जहां ब्लड शुगर नॉर्मल रहती है पर मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसमें खाने के बाद नींद, भारीपन और 'ब्रेन फॉग' महसूस होता है। 

स्टेज 2: प्री-डायबिटीज
दूसरी स्टेज 'प्री-डायबिटीज' है, जहां फास्टिंग शुगर 100 से अधिक और HbA1c 5.7-6.4 के बीच पहुंच जाती है। इस दौरान पेट के आसपास चर्बी बढ़ना सबसे बड़ा संकेत है। इन दोनों चरणों में अनुशासन से डायबिटीज को जड़ से खत्म करना मुमकिन है।


ये भी पढ़ें- Breast Cancer: एक और सेलिब्रिटी हुई ब्रेस्ट कैंसर का शिकार, 30 की उम्र वालों में क्यों बढ़ रही है ये बीमारी?
Understanding the 5 Stages of Diabetes: Expert Tips by Dr. Shalini Singh Solanki on Reversing Diabetes
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com

स्टेज 3: अर्ली डायबिटीज और रिवर्सल की संभावना
तीसरी स्टेज 'अर्ली डायबिटीज' की होती है, जहां फास्टिंग शुगर 126 से ऊपर और HbA1c 6.5 के पार निकल जाती है। इस चरण में शरीर स्पष्ट संकेत देने लगता है जैसे बार-बार भूख लगना और बार-बार पेशाब आना। डॉक्टर शालिनी के अनुसार, यह वह अंतिम पड़ाव है जहां से आप अपनी सेहत को वापस सामान्य स्थिति में ला सकते हैं। सक्रिय दिनचर्या और सख्त डाइट चार्ट के जरिए इसे पूरी तरह रिवर्स किया जा सकता है।


ये भी पढ़ें- Brain Rot: क्या होता है 'ब्रेन रॉट'? आपके ब्रेन के लिए रील स्क्रॉल करना कितना खतरनाक?
विज्ञापन
विज्ञापन
Understanding the 5 Stages of Diabetes: Expert Tips by Dr. Shalini Singh Solanki on Reversing Diabetes
डायबिटीज - फोटो : Freepik.com

स्टेज 4: अनकंट्रोल डायबिटीज
चौथी स्टेज में डायबिटीज 'अनकंट्रोल' हो जाती है, जहां दवाएं भी पूरी तरह काम नहीं करतीं और पैरों में झनझनाहट, जलन या सुन्नपन महसूस होने लगता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर डायबिटीज स्टेज 4 तक पहुंच जाता है तो उसे पूरी तरह ठीक करना लगभग असंभव है।

स्टेज 5: कॉम्प्लिकेटेड डायबिटीज
पांचवीं स्टेज 'कॉम्प्लिकेटेड डायबिटीज' है। इस स्टेज में वर्षों से डायबिटीज होने के कारण शरीर के महत्वपूर्ण अंग प्रभावित होने लगते हैं। स्टेज 5 में भी डायबिटीज को पूरी तरह ठीक करना लगभग नामुमकिन है और इस परिस्थिती में मुख्य ध्यान केवल मैनेजमेंट और अंगों की सुरक्षा पर रखना होता है।

विज्ञापन
Understanding the 5 Stages of Diabetes: Expert Tips by Dr. Shalini Singh Solanki on Reversing Diabetes
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Freepik.com

समय पर पहचान ही है सबसे बड़ा बचाव
डायबिटीज का यह सफर हमें सिखाता है कि शरीर के छोटे संकेतों को नजरअंदाज करना कितना महंगा पड़ सकता है। यह खबर सचेत करती है कि अगर आप पहले तीन चरणों में हैं, तो आज ही अपनी आदतों को बदलकर खुद को रोग मुक्त कर सकते हैं। समय पर ब्लड टेस्ट कराना और डॉक्टर की सलाह का पालन करना ही इस साइलेंट किलर को मात देने का एकमात्र तरीका है। सचेत रहें और स्वस्थ भविष्य चुनें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed