फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cholesterol: ब्लड टेस्ट में बार-बार आ रहा है हाई कोलेस्ट्राल, किचन की ये गलतियां तो नहीं हैं इसकी वजह?

Fri, 30 Jan 2026 08:58 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 30 Jan 2026 08:58 PM IST
सार

High Cholesterol Causes: अगर आपके ब्लड टेस्ट में बार-बार हाई कोलेस्ट्रॉल आ रहा है, तो इसकी वजह सिर्फ बाहर का जंक फूड ही नहीं बल्कि आपकी किचन में होने वाली कुछ रोजमर्रा की गलतियां भी हो सकती हैं।

विज्ञापन
why my blood cholesterol is always high risk of  kitchen mistakes cholesterol kyu badhta hai
कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ाने वाली आदतें - फोटो : Adobe stock

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या मौजूदा समय में काफी आम होती जा रही है, ये दिल की सेहत के लिए बहुत हानिकारक स्थिति मानी जाती है। पहले ये बुजुर्गों में होने वाली दिक्कत मानी जाती थी हालांकि अब कम उम्र के लोग यहां तक कि 20 से कम आयु वालों में देखी जानी वाली समस्या बन गई है।



कोलेस्ट्रॉल वैसे तो हमारे शरीर का हिस्सा है और शरीर के लिए पूरी तरह नुकसानदायक नहीं है। कई तरह के हार्मोन बनाने, कोशिकाओं को मजबूत रखने और पाचन में ये मदद करता है। हालांकि समस्या तब पैदा होती है जब शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल का स्तर बढ़ जाता है।

क्या आपके ब्लड टेस्ट में भी अक्सर कोलेस्ट्रॉल का स्तर हाई बना रहता है? इसे कंट्रोल कैसे किया जाए, आइए इसके बारे में जानते हैं।

why my blood cholesterol is always high risk of  kitchen mistakes cholesterol kyu badhta hai
हाई कोलेस्ट्रॉल का क्या कारण है? - फोटो : Freepik.com

बैड कोलेस्ट्रॉल सेहत के लिए खतरनाक

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का सबसे बड़ा कारण खानपान में गड़बड़ी को माना जाता है। जो लोग ज्यादा तला-भुना खाना, ट्रांस फैट, रिफाइंड ऑयल, फास्ट फूड और जरूरत से ज्यादा घी-मक्खन का सेवन करते हैं उनमें बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या अधिक देखी जाती है। शारीरिक मेहनत की कमी, घंटों बैठे रहना, मोटापा, धूम्रपान और शराब का सेवन भी कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने वाला हो सकता है।

क्या आप जानते हैं कि आपके किचन की कुछ गलतियां भी इस बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल का कारण हो सकती हैं जिनपर हम सभी ध्यान नहीं देते हैं।

why my blood cholesterol is always high risk of  kitchen mistakes cholesterol kyu badhta hai
खान-पान को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : freepik.com

ज्यादा तेल-मक्खन तो नहीं खा रहे आप

अगर आप भी तेल या मक्खन का अधिक सेवन करते हैं तो सावधान हो जाइए, ये आदत ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को हाई करने वाली हो सकती है।

  • मक्खन में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है, जिसके अधिक सेवन से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से बढ़ने लगता है।
  • ज्यादा तली हुई चीजें खाना कम कर दें, ये दिल की सेहत के लिए ठीक नहीं है। विशेषतौर पर रिफाइंड ऑयल सेहत के लिए बहुत हानिकारक है।



प्रोसेस्ड चीजें ज्यादा खाना नुकसानदायक

पैकेज्ड मसाले, रेडीमेड सॉस और प्रोसेस्ड फूड का इस्तेमाल को भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाला माना जाता है।

  • प्रोसेस्ड फूड में फैट, नमक और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। 
  • लगातार ऐसा खाना खाने से न सिर्फ वजन बढ़ता है, बल्कि हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
  • कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि भोजन में फाइबर से भरपूर अनाज, फल और सब्जियों को मात्रा बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
why my blood cholesterol is always high risk of  kitchen mistakes cholesterol kyu badhta hai
तेल का बार-बार इस्तेमाल न करें - फोटो : Adobe

कुकिंग ऑयल बार-बार इस्तेमाल करना खतरनाक

कई घरों में एक ही कुकिंग ऑयल को दोबारा और कई बार इस्तेमाल किया जाता है। यह आदत भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने की सबसे बड़ी वजहों में से एक मानी जाती है। 

  • जब तेल को बार-बार गर्म किया जाता है, तो उसमें ट्रांस फैट और फ्री रेडिकल्स बन जाते हैं। 
  • ये तत्व शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाते हैं। इसके अधिक सेवन से कैंसर तक का खतरा हो सकता है। 
  • बार-बार गरम किया गया तेल दिल की धमनियों में सूजन और फैट जमा होने की प्रक्रिया को तेज कर देता है। 
विज्ञापन
why my blood cholesterol is always high risk of  kitchen mistakes cholesterol kyu badhta hai
कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : freepik.com

हाई कोलेस्ट्रॉल से कैसे बचें

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के लिए संतुलित डाइट सबसे जरूरी है। रोजाना हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, ओट्स और दालें खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। सही मात्रा में हेल्दी फैट जैसे नट्स, बीज और मछली को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा रोज कम से कम 30 मिनट वॉक या एक्सरसाइज करें और धूम्रपान-शराब से दूरी बनाएं।




---------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed