फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: शरीर में सूजन होने से बढ़ जाता है कई बीमारियों का खतरा, जान लें इंफ्लामेशन के बचाव के उपाय

Wed, 11 Feb 2026 08:06 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 11 Feb 2026 08:06 PM IST
सार

How to Reduce Inflammation In Body: आपने देखा होगा बहुत से लोगों का शरीर लंबे समय तक सूजा रहता है। ऐसा होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। मगर ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर यह सूजन लंबे समय तक बना रहता है तो कई बीमारियों का कारण बन सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Understanding Chronic Inflammation: Causes, Health Risks, and Effective Anti-Inflammatory Tips
शरीर में सूजन की समस्या (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik.com

चिकित्सा विज्ञान में 'इंफ्लामेशन' या शरीर की आंतरिक सूजन को संपूर्ण सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। सामान्य तौर पर, सूजन शरीर की रक्षा प्रणाली की एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है, जो चोट या संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। हालांकि, समस्या तब शुरू होती है जब यह सूजन 'क्रोनिक' या लंबे समय तक बनी रहने वाली बन जाती है।



क्रोनिक इंफ्लामेशन शरीर के स्वस्थ ऊतकों और अंगों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाने लगती है, जिससे हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज, अर्थराइटिस और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। अक्सर गलत खान-पान, अत्यधिक तनाव, नींद की कमी और प्रदूषण इस सूजन के मुख्य कारण होते हैं। शरीर में होने वाले मामूली दर्द, थकान या पाचन की समस्याओं को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, क्योंकि ये संकेत हो सकते हैं कि आपका शरीर अंदरूनी सूजन से जूझ रहा है।

 

Understanding Chronic Inflammation: Causes, Health Risks, and Effective Anti-Inflammatory Tips
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com

सूजन बढ़ाने वाले 'फूड ट्रिगर्स' की पहचान
इंफ्लामेशन को रोकने का सबसे पहला कदम अपनी डाइट को सुधारना है। रिफाइंड शुगर, मैदा, ट्रांस-फैट और प्रोसेस्ड मीट शरीर में 'प्रो-इंफ्लामेटरी' रसायनों को सक्रिय करते हैं। जब हम अत्यधिक मीठा या तला-भुना खाते हैं, तो खून में इंसुलिन का लेवल बढ़ जाता है, जो सूजन को बढ़ावा देता है। इसके बजाय, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर युक्त भोजन को प्राथमिकता दें, जो नेचुरल रूप से सूजन को कम करने का काम करते हैं।


ये भी पढ़ें- Health Tips: सिर्फ 3-4 किलो भी वजन घटा लें, शरीर में दिखने लगते हैं कई सकारात्मक बदलाव
 
Understanding Chronic Inflammation: Causes, Health Risks, and Effective Anti-Inflammatory Tips
अखरोट - फोटो : Freepik

एंटी-इंफ्लामेटरी सुपरफूड्स
नेचर ने हमें कई ऐसे खाद्य पदार्थ दिए हैं जो सूजन के खिलाफ ढाल का काम करते हैं। हल्दी में मौजूद 'करक्यूमिन' और अदरक के एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन कम करने में दवाओं की तरह प्रभावी होते हैं। इसके अलावा, बेरीज, हरी पत्तेदार सब्जियां और अखरोट का सेवन करें। ये खाद्य पदार्थ शरीर में 'फ्री रेडिकल्स' को खत्म करते हैं और कोशिकाओं की मरम्मत तेज करते हैं, जिससे अंगों पर पड़ने वाला ऑक्सीडेटिव तनाव कम होता है।


ये भी पढ़ें- UP Budget 2026: मोबाइल हेल्थ वैन से लेकर कैंसर और डायबिटीज तक, जानें हेल्थ सेक्टर को क्या-क्या मिला बजट में
विज्ञापन
विज्ञापन
Understanding Chronic Inflammation: Causes, Health Risks, and Effective Anti-Inflammatory Tips
नींद - फोटो : Freepik.com

तनाव और नींद
मानसिक तनाव सीधे तौर पर शरीर में 'कोर्टिसोल' हार्मोन के लेवल को बढ़ाता है, जो लंबे समय तक बने रहने पर सूजन का कारण बनता है। पर्याप्त नींद न लेना भी शरीर की मरम्मत प्रक्रिया को बाधित करता है। रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद और योग या ध्यान का अभ्यास नसों को शांत करता है। जब दिमाग शांत होता है, तो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली संतुलित रहती है और बेवजह की सूजन पैदा नहीं होती।

विज्ञापन
Understanding Chronic Inflammation: Causes, Health Risks, and Effective Anti-Inflammatory Tips
मॉर्निंग वॉक - फोटो : Adobe Stock

सक्रिय जीवनशैली ही स्थाई समाधान
सूजन से बचने के लिए सक्रिय रहना बहुत जरूरी है। नियमित व्यायाम शरीर में एंटी-इंफ्लामेटरी रसायनों के उत्पादन को बढ़ाता है। वजन को नियंत्रित रखें, क्योंकि फैट कोशिकाएं खुद सूजन पैदा करने वाले सिग्नल भेजती हैं। अगर आप संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त आराम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं, तो आप शरीर को अंदर से स्वस्थ रख सकते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed