फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: मां के दूध से नवजात में ट्रांसफर होती है इम्युनिटी, कोविड-19 सहित अन्य गंभीर संक्रमण से मिल सकती है सुरक्षा

Mon, 13 Jun 2022 11:36 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Jun 2022 11:36 AM IST
विज्ञापन
transfer of immunity, Gut Bacteria in Infants through breast milk, says recent study
बच्चों के लिए आवश्यक है स्तनपान - फोटो : iStock

नवजात के लिए मां के दूध को सर्वोत्तम आहार माना जाता है। विशेषज्ञ डॉ मोहम्मद आमिर कहते हैं, इसमें शिशु के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व समाहित होते है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने से लेकर कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने तक में मदद करते हैं। जन्म से पहले भी गर्भनाल के माध्यम से  शिशुओं  में इम्युनिटी ट्रांसफर होती रहती है जो गर्भ में शिशु को स्वस्थ रखने के साथ विभिन्न संक्रमणों से सुरक्षा प्रदान करती है। हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि स्तन के दूध में मौजूद एंटीबॉडीज शिशुओं के आंत बैक्टीरिया और प्रतिरक्षा को आकार देने में मदद करते हैं।



इससे पहले के अध्ययन भी इस बात पर जोर देते रहे हैं कि सभी नवजातों को पहले आहार के रूप में मां का दूध ही दिया जाना चाहिए। पहला गाढ़ा पीला दूध, शिशु के स्वास्थ्य को बेहतर रखने और बीमारियों-संक्रमण के खतरे को कम करने में विशेष लाभकारी होता है। बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए भी मां के दूध को अध्ययनों में काफी लाभदायक बताया गया है। वहीं इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि मां का दूध में कई ऐसे एंटीबॉडीज होते हैं जो शरीर को तमाम तरह की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। आइए इस बारे में आगे विस्तार से समझते हैं। 

transfer of immunity, Gut Bacteria in Infants through breast milk, says recent study
मां के दूध से बच्चों को मिलता है पोषण - फोटो : iStock

मां के दूध से बच्चे में ट्रांसफर हो सकती है एंटीबॉडी

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        अध्ययन के सह लेखकों डॉ कैथरीन सनिदाद और डॉ मोहम्मद आमिर के इस शोध को 10 जून को साइंस इम्यूनोलॉजी जर्नल में प्रकाशित किया गया। इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान मां से उसके अजन्मे बच्चों में प्लेसेंटा के माध्यम से प्रतिरक्षा  का हस्तांतरण होता है, वहीं जन्म के बाद मां का दूध शिशुओं को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अध्ययन की खास बात यह है कि शोधकर्ताओं ने पाया कि किसी संक्रमण के खिलाफ मां का टीकाकरण करके स्तन के दूध के माध्यम से नवजात में भी एंटीबॉडीज के रूप में
ट्रांसफर किया जा सकता है। कोविड-19 से बचाव के लिए यह महत्वपूर्ण हो सकता है।

transfer of immunity, Gut Bacteria in Infants through breast milk, says recent study
स्तन के दूध के माध्यम से स्थानांतरित होती हैं एंटीबॉडीज - फोटो : istock

बच्चों को संक्रमण से मिल सकती है सुरक्षा

न्यूयॉर्क स्थित वेइल कॉर्नेल मेडिसिन में मेलोडी ज़ेंग की लैब के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए इस प्रीक्लिनिकल अध्ययन से पता चलता है कि आंत के लाभकारी बैक्टीरिया द्वारा निर्मित एंटीबॉडी का एक विशिष्ट सेट भी मां से शिशुओं में, स्तन के दूध के माध्यम से स्थानांतरित हो सकता है। यह एंटीबॉडीज नवजात में पेट के संक्रमण के कारण होने वाले डायरिया से बचाने में मदद करते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान गर्भवती में इन स्वाभाविक रूप से उत्पादित एंटीबॉडी को बढ़ाने के उपायों को प्रयोग में लाकर बैक्टीरिया जनित संक्रमण के खिलाफ शिशुओं की प्रतिरक्षा को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
transfer of immunity, Gut Bacteria in Infants through breast milk, says recent study
ब्रेस्टफीडिंग नवजात के लिए बहुत जरूरी - फोटो : getty images

अध्ययन में क्या पता चला?

विशेष रूप से इस अध्ययन में शोधकर्ताओं की टीम ने आईजीजी नामक एंटीबॉडीज के एक वर्ग पर अध्ययन किया जो संक्रामक बैक्टीरिया और वायरस से शरीर को सुरक्षित रखने में मदद करती हैं। इस अध्ययन से पहले इस बात के पर्याप्त सबूत नहीं थे कि आईजीजी एंटीबॉडी, जो स्वाभाविक रूप से आंत के बैक्टीरिया से प्रेरित होते हैं वह शिशु की आंत की प्रतिरक्षा को कैसे प्रभावित करते हैं? इसलिए, अध्ययन के सह लेखकों डॉ कैथरीन सनिदाद और डॉ मोहम्मद आमिर ने यह निर्धारित करने के लिए एक माउस मॉडल का उपयोग किया। अध्ययन के परिणाम में कई बातें सामने आईं।

विज्ञापन
transfer of immunity, Gut Bacteria in Infants through breast milk, says recent study
नवजात को बीमारियों से बचाता है मां का दूध - फोटो : iStock

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

अध्ययन के परिणाम के बारे में वेइल कॉर्नेल मेडिसिन में बाल रोग विभाग की सहायक प्रोफेसर और शोध की प्रमुख लेखर डॉ मेलोडी ज़ेंग बताती हैं, शोध में हमने पाया कि आईजीजी एंटीबॉडीज बच्चों में आंत संक्रमण के खिलाफ सुरक्षात्मक हो सकती हैं। जन्म के शुरुआती महीनों में बच्चों में डायरिया की समस्या अधिक देखी जाती रही है, इन एंटीबॉडीज की मदद से न सिर्फ डायरिया के खतरे को कम किया जा सकता है साथ ही यह आंत में होने वाले अन्य प्रकार के संक्रमण को रोकने में भी मददगार हो सकती हैं। मां के शरीर में इन एंटीबॉडीज को बूस्ट करके स्तन के दूध के माध्यम से शिशुओं को
संक्रमण से बचाने में मदद मिल सकती है।

-------------
स्रोत और संदर्भ: 
Maternal gut microbiome–induced IgG regulates neonatal gut microbiome and immunity

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed