फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cancer Prevention: क्या होते हैं 'कैंसर फाइटिंग फूड्स'? कैंसर से बचाव के लिए कैसा होना चाहिए आपका आहार

Sat, 05 Jul 2025 07:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Jul 2025 07:54 PM IST
सार

  • कैंसर का नाम सुनते ही दिल दहल उठता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही खान-पान और जीवनशैली के जरिए हम इस खतरनाक बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं? 

विज्ञापन
Top Cancer Fighting Superfoods to Add to Your Daily Diet cancer se bachne ke liye kya khaye kya nahi
खान पान में सुधार और कैंसर से बचाव - फोटो : Freepik.com

Cancer Prevention: कैंसर एक गंभीर और जानलेवा समस्या है, जिसका जोखिम साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है, सभी उम्र के लोगों में इसका खतरा रहता है। आनुवांशिकता के साथ आहार और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी को कैंसर के बढ़ते मामलों के लिए प्रमुख कारण माना जाता रहा है। शोध बताते हैं कि धूम्रपान और शराब जैसी आदतों ने भी इस रोग के जोखिमों के काफी बढ़ा दिया है। ऐसे में कैंसर से बचाव के लिए कम उम्र से ही प्रयास शुरू कर देने चाहिए। 



दुनियाभर में जिन बीमारियों के कारण हर साल सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं, कैंसर उनमें शीर्ष पर है। साल 2022 में लगभग 20 मिलियन (दो करोड़) कैंसर के नए मामले सामने आए, यह संख्या 2050 तक बढ़कर 33 मिलियन (3.3 करोड़) से अधिक होने का अनुमान है। भारत में हर साल 7 लाख से अधिक कैंसर के नए मामले दर्ज किए जाते हैं।

डॉक्टर्स बताते हैं, कैंसर की रोकथाम में उन चीजों पर ध्यान देना चाहिए जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं के विकास को कम करने में मददगार होते हैं। इसमें धूम्रपान छोड़ना, स्वस्थ वजन बनाए रखना और संतुलित आहार का सेवन महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही सर्वाइकल जैसे कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है।

Top Cancer Fighting Superfoods to Add to Your Daily Diet cancer se bachne ke liye kya khaye kya nahi
कैंसर का बढ़ता खतरा - फोटो : Freepik.com

क्या कैंसर से हो सकता है बचाव?

कैंसर का नाम सुनते ही दिल दहल उठता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही खान-पान और जीवनशैली के जरिए हम इस खतरनाक बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं?

आहार विशेषज्ञ पारुल शर्मा बताती हैं कि लगभग 30-40% कैंसर के मामलों को सही आहार से रोका जा सकता है। कई चीजों में प्रभावी एंटी-कैंसर और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिनको आहार में शामिल करके आप शरीर में कैंसर कोशिकाओं के विकास के रोक सकते हैं।

Top Cancer Fighting Superfoods to Add to Your Daily Diet cancer se bachne ke liye kya khaye kya nahi
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

किन चीजों में होते हैं कैंसर रोधी गुण?

हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक रिपोर्ट बताती है कि रोजाना भरपूर मात्रा में फल-सब्जियां खाने से फेफड़े, कोलन, पेट और मुंह के कैंसर का खतरा कम होता है। हरी सब्जियों में फाइटोकेमिकल्स (जैसे- फ्लेवोनॉयड्स, कैरोटिनॉयड्स) होते हैं जो कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं। इसके अलावा इनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखती है।

अध्ययनों में ब्रोकली, फूलगोभी, पत्तागोभी जैसी सब्जियों को काफी लाभकारी बताया गया है। इनमें सल्फोराफेन नामक कंपाउंड पाया जाता है जो कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में कारगर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Cancer Fighting Superfoods to Add to Your Daily Diet cancer se bachne ke liye kya khaye kya nahi
ग्रीन टी में होते हैं एंटी कैंसर गुण - फोटो : Freepik.com

अध्ययनों से क्या पता चलता है?

अध्ययनों की रिपोर्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि आप कई प्रकार के कैंसर से बचाव के लिए आहार में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। शोध बताते हैं कि गाजर में बीटा-कैरोटीन नामक तत्व पाया जाता है जो खासकर लंग्स और ब्रेस्ट कैंसर से सुरक्षा देने में सहायक है। 

  • कैंसर से बचाव के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों के सेवन को भी लाभकारी पाया गया है। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स को निष्क्रिय करते हैं जो कैंसर का कारण बन सकते हैं।
  • ग्रीन-टी में कैटेचिन नामक पॉलीफेनोल्स होते हैं जो ट्यूमर बनने से रोकते हैं। 
  • इसके अलावा हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है जिसे कैंसर सेल्स की वृद्धि को धीमा करने लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
Top Cancer Fighting Superfoods to Add to Your Daily Diet cancer se bachne ke liye kya khaye kya nahi
कैंसर से बचाव के लिए क्या उपाय करें? - फोटो : Freepik.com

क्या न खाएं, ये भी जानिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैंसर से बचाव के क्या खाएं, इससे ज्यादा ये जानना जरूरी है कि क्या न खाएं?

अमेरिकन कैंसर एसोसिएशन ने एक रिपोर्ट में बताया कि हम अक्सर कई ऐसी चीजों का जाने-अनजाने सेवन करते रहते हैं जिनसे भी कैंसर होने का खतरा हो सकता है। प्रोसेस्ड मीट या रेड मीट के अधिक सेवन से आपको नुकसान होता है। इनमें कई ऐसे तत्व हो सकते हैं जो ट्यूमर का खतरा बढ़ा देते हैं। इसके अलावा डीप फ्राइड, ज्यादा चीनी वाली चीजें खाना भी सेहत के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाला हो सकता है।

डॉक्टर्स कहते हैं, कैंसर कोई एक रात में होने वाली बीमारी नहीं है। ये धीरे-धीरे पनपती है और हमारे खान-पान और आदतों पर निर्भर करती है। यदि हम संतुलित आहार, प्राकृतिक खाद्य पदार्थों, और रोजमर्रा की सावधानियों को अपनाएं, तो कैंसर से लड़ना ही नहीं, बल्कि उससे बचाव करना भी संभव है।



--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed