फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: कॉफी को मानते हैं सेहत के लिए नुकसानदायक तो जान लें फायदे भी, स्वास्थ्य पर करती है ऐसा असर

Mon, 10 Apr 2023 10:19 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 10 Apr 2023 10:19 AM IST
विज्ञापन
Today Health Tips Coffee Benefits for Health Know How is Caffeine Good for You Details in Hindi
काॅफी पीने के फायदे और नुकसान - फोटो : istock

Health Tips: कुछ लोगों को ऊर्जा के लिए चाय या कॉफी की जरूरत होती है। सुबह नींद खुलते ही लोगों को कॉफी की जरूरत महसूस होने लगती है। वहीं ऑफिस में पूरा दिन बैठकर काम करना हो या फिर देर रात तक जागना हो, लोग कॉफी का सेवन करते हैं। हालांकि कई रिपोर्ट्स में कॉफी के सेवन को नुकसानदायक बताया गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, कॉफी में कैफीन मुख्य घटक होता है, जो शरीर में अधिकतर गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। कॉफी का अधिक मात्रा में सेवन बीमारियों की वजह बन सकता है।



एक अनुमान के मुताबिक, दुनियाभर में लोग प्रतिदिन लगभग 2.25 बिलियन कप कॉफी पीते हैं। हालांकि कुछ अध्ययनों में ये पाया गया कि कॉफी का सेवन सही मात्रा में करने पर कई गंभीर रोगों में लाभ मिल सकता है। कॉफी कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी फायदेमंद हो सकती है।

अध्ययनों में कॉफी के फायदेमंद और नुकसानदायक होने के अलग अलग परिणाम मिले हैं। निष्कर्ष यह निकलता है कि सही मात्रा और सही समय पर कॉफी का सेवन फायदेमंद हो सकता है और अत्यधिक सेवन नुकसान करता है। आइए कॉफी के सेवन से सेहत को होने वाले फायदों और नुकसान के बारे में जानें।

Today Health Tips Coffee Benefits for Health Know How is Caffeine Good for You Details in Hindi
काॅफी - फोटो : Pixabay

कॉफी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

कॉफी में कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। राइबोफ्लेविन (विटामिन बी 2),  नियासिन (विटामिन बी 3), मैग्नीशियम, पोटेशियम, विभिन्न फेनोलिक यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट कॉपी में होते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, ये पोषक तत्व मानव शरीर को विभिन्न तरीकों से लाभ पहुंचा सकते हैं।

Today Health Tips Coffee Benefits for Health Know How is Caffeine Good for You Details in Hindi
काॅफी पीने के फायदे - फोटो : iStock

कॉफी पीने के फायदे

टाइप-2 मधुमेह का खतरा कम

अध्ययनों से पता चलता है कि कॉफी के सेवन से टाइप 2 मधुमेह का खतरा कम हो सकता है। साल 2014 के एक अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक, 48000 से ज्यादा लोगों पर शोध किया गया और पाया गया कि जिन लोगों ने चार वर्षों में प्रतिदिन कम से कम एक कप कॉफी पी थी, उनमें टाइप 2 मधुमेह का जोखिम 11 फीसदी तक कम हुआ था। हालांकि डायबिटीज रोगियों को डॉक्टर की सलाह पर ही कॉफी का सेवन करना चाहिए। 

चर्बी घटाने में मददगार

कई अध्ययनों से पता चला है कि कैफीन मेटाबाॅलिज्म की दर को 3-11 फीसदी तक बढ़ा सकता है। इसलिए कॉफी को फैट बर्निंग सप्लीमेंट माना जा सकता है। मोटे व्यक्तियों की चर्बी को घटाने में कैफीन सहायक हो सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Health Tips Coffee Benefits for Health Know How is Caffeine Good for You Details in Hindi
लिवर कैंसर का खतरा कम होता है। - फोटो : iStock

लिवर कैंसर का खतरा होता है कम

एक अध्ययन के मुताबिक, कॉफी के सेवन से लिवर कैंसर का खतरा कम हो सकता है। अमेरिका में हुए एक अध्ययन के निष्कर्ष में पाया गया कि प्रतिदिन दो से तीन कप कॉफी पीने वाले प्रतिभागियों में हेपैटोसेलुलर कार्सिनोमा और क्रोनिक लिवर रोग विकसित होने का जोखिम कम हो गया।

ब्लड प्रेशर काबू करती है कॉफी

कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन रक्तचाप सहित हृदय स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हो सकता है। एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि प्रतिदिन तीन से पांच कप कॉफी पीने से हृदय रोग का खतरा 15 फीसदी तक कम हो सकता है।

विज्ञापन
Today Health Tips Coffee Benefits for Health Know How is Caffeine Good for You Details in Hindi
काॅफी पीने के नुकसान - फोटो : pixa

कॉफी के सेवन के नुकसान

पाचन का खतरा

कॉफी का सेवन पेट में एसिड के उत्पादन को बढ़ा देता है। वहीं शरीर के लिए हानिकारक स्टोमा एसिड के उत्पादन की वजह भी कैफीन बन सकती है। जिससे पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर पड़ता है। कॉफी के अधिक सेवन से या सुबह की शुरुआत कॉफी के साथ करने से अपच, पेट में सूजन, मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

डिहाइड्रेशन

 सुबह कॉफी से दिन की शुरुआत करना नुकसानदायक हो सकता है। रात में लंबे समय तक पेट खाली रहता है और पानी की कमी को पूरा करने के लिए सुबह पानी पीना चाहिए। लेकिन जब आप सुबह सुबह कॉफी पीते हैं तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन पेशाब को बढ़ाता है, जिससे निर्जलीकरण का खतरा भी बढ़ सकता है।

-----------
 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed