फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिल खाने के हैं बेहिसाब फायदे, कब्ज से लेकर खांसी में है कारगर, कम करता है हार्ट अटैक का खतरा

Wed, 06 May 2020 07:45 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 06 May 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
til Home Relidies of sesame seeds health benefits til khane ke fayde in hindi
तिल

आयुर्वेद में छोटी से लेकर बड़ी बीमारियों का इलाज बताया गया है। कई बीमारियों का इलाज तो हमारे किचन में ही मौजूद होता है। ये अलग बात है कि हमें इस बारें में जानकारी नहीं होती है। किचन में रखी छोटी-सी चीज भी कई तरह की बीमारियों में हमें राहत देती है और उन्हीं में से एक है तिल। यह हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। छोटे से तिल में बड़े-बड़े गुण होते हैं। इसके फायदों के बारे में जानकारी होगी तो आपको कई तरह की समस्याओं में दवा खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो आइए आपको बताते हैं तिल का सेवन करने से सेहत से जुड़ी किन समस्याओं में राहत पहुंचाती है और इसके क्या-क्या फायदे हैं।

til Home Relidies of sesame seeds health benefits til khane ke fayde in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
  • कब्ज में मिलता है आराम 

तिल खाने से शरीर की खोई हुई ऊर्जा वापस आती है। तिल से बनी चीजें खाने से आपको कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। आयुर्वेद में बताया गया है कि काले तिल को चबाकर खाने और उसके बाद ठंडा पानी पीने से बवासीर की समस्या में भी आराम मिलता है। 

til Home Relidies of sesame seeds health benefits til khane ke fayde in hindi
  • हार्ट अटैक का खतरा कम 

तिल में मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होता है, जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाता है। यह दिल की बीमारियों में फायदेमंद है और खासकर हार्ट अटैक का खतरा कम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
til Home Relidies of sesame seeds health benefits til khane ke fayde in hindi
  • रंगत निखारे

सौंदर्य के लिए भी तिल का बड़ा महत्व है। यह चेहरे की रंगत निखारता है। इसके लिए थोड़े से तिल को दूध में डालकर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने से चेहरे की रंगत निखरती है। तिल के तेल से मालिश करने से त्वचा भी स्वस्थ रहती है।

विज्ञापन
til Home Relidies of sesame seeds health benefits til khane ke fayde in hindi
  • बालों का पकना-झड़ना बंद करे 

तिल हमारे बालों के लिए भी पोषक होता है। बालों में तिल के तेल का इस्तेमाल करने से बहुत फायदा होता है। बालों के असमय पकने और झड़ने की समस्या में तिल की बनी चीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed