फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं के इस बॉडी पार्ट से जुड़ी 3 गलतफहमियां जान लें, वरना नतीजे खतरनाक

Mon, 05 Feb 2018 09:18 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Three Myths Related To Vagina Women Should Stop Following Now
Silence

पिछले दिनों इंटरनेट पर महिलाओं के प्राइवेट पार्ट से जुड़ी चौंकाने वाली बात सामने आई थी। महिलाओं का मानना था कि खीरा या दही लगाकर इसे साफ करना चाहिए। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इन दावों को सिरे से खारिज किया है। ऐसा करना महिलाओं के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।

Three Myths Related To Vagina Women Should Stop Following Now
vads - फोटो : getty images

न्यूयॉर्क की गाइनेकोलॉजिस्ट एलिसा ड्वेक ने अपनी किताब 'द कंप्लीट ए टू ज़ी फॉर योर वी' के जरिए महिलाओं के निजी अंग से जुड़ी बड़ी गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश की है...

Three Myths Related To Vagina Women Should Stop Following Now
rt

दही
मान्यता है कि प्राइवेट पार्ट में यीस्ट के कारण इंफेक्शन होता है, इसलिए दही लगाने से इससे छुटकारा पाया जा सकता है। दलील दी जाती है कि दही में प्रोबायोटिक्स और फ्रेंडली बैक्टेरिया होता है। 

डॉक्टर ड्वेक के मुताबिक दही में मौजूद बैक्टेरिया महिलाओं के वजाइना में मौजूद बैक्टेरिया से बिल्कुल अलग होता है। लिहाजा, वजाइना के इंफेक्शन को दूर करने के लिए एंटी-फंगल ट्रीटमेंट लेना चाहिए, वह भी विशेषज्ञ की सलाह पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three Myths Related To Vagina Women Should Stop Following Now
wr - फोटो : getty images

खुजली
बहुत सी महिलाओं को लगता है कि उनके गुप्तांग में खुजली की वजह सिर्फ फंगल इंफेक्शन की वजह से होती है। हालांकि यह पूरी सच्चाई नहीं है। डॉक्टर ड्वेक के मुताबिक, ट्रिकोमोनिएसिस (एक प्रकार की बीमारी), हार्मोनल बदलाव, या केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल की वजह से भी खुजली होती है। ऐसे में घरेलू नुस्खे अपनाने से बेहतर होगा कि आप डॉक्टर की परामर्श लें। 

विज्ञापन
Three Myths Related To Vagina Women Should Stop Following Now
af
हाइजीन प्रोडक्ट्स
बाजार में महिलाओं की हाइजीन से जुड़े प्रोडक्ट्स की भरमार है। हालांकि डॉ. ड्वेक का दावा है कि उन उत्पादों का इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है। उनका कहना है कि महिलाओं के शरीर का यह हिस्सा खुद ब खुद साफ हो जाता है। प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से नैचुरल माइक्रोब्स का बैलेंस बिगड़ सकता है और खुजली की समस्या हो सकती है। डॉक्टर के मुताबिक गर्म पानी और माइल्ड साबुन इस अंग की सफाई की लिए काफी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed