फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PADMAN के आते ही सैनिटरी नैपकिन में आए ऐसे बड़े बदलाव, शर्म करना छोड़ देंगी

Mon, 05 Feb 2018 09:18 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
This Is How Fashion Designer Pallavi Mohan Giving New Meaning To Sanitary Pads
Indian Women

'नॉट सो सीरियस' के नाम से अपना फैशन लेबल उतारने वाली फैशन डिजाइनर पल्लवी मोहन एक बार फिर सुर्खियों में। इस बार वह सैनिटरी नैपकिन को डिजाइनर ट्विस्ट देने के लिए चर्चा में हैं। पल्लवी मोहन जल्द मार्केट में ऐसे पैड्स उतारने जा रही हैं जिसके पैकेट्स पर गंभीर संदेश लिखे गए हैं, वह भी मजेदार तरीके से।

This Is How Fashion Designer Pallavi Mohan Giving New Meaning To Sanitary Pads
Sanitary Pads - फोटो : Facebook

इसे अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' का इफेक्ट समझ लीजिए कि पल्लवी मोहन भी पीरियड से जुड़े मिथकों को तोड़ने की मुहिम में जुड़ चुकी हैं। उनके तैयार किए गए सैनिटरी नैपकिन के पैकेट पर इस तरह के संदेश लिखे हुए हैं-

-से इट लाउड. पीरियड
-डोंट हाइड इट.पीरियड
-इट्स जस्ट ब्लड. पीरियड
-आई हैव ओवरीज. पीरियड
-डोंट सिट एट होम. पीरियड

(गौरतलब है कि अंग्रेजी में 'पीरियड' शब्द का इस्तेमाल तब भी किया जाता है जब किसी बहस या विवाद को समाप्त करना होता है)

This Is How Fashion Designer Pallavi Mohan Giving New Meaning To Sanitary Pads
Sanitary Pads - फोटो : Facebook

इन सैनिटरी नैपकिन को बनाने के लिए वह राजस्थान के अजमेर में फैक्ट्री शुरू करेंगी जहां स्थानीय महिलाएं बायो-डिग्रेडेबल, सस्ती सैनिट्री नैपकिन्स बनाएंगी भी और वितरित भी करेंगी। इस प्रोजेक्ट के लिए फंड्स जुटाने के लिए पल्लवी मोहन ने डिजाइन एजेंसी NH1 से हाथ मिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
This Is How Fashion Designer Pallavi Mohan Giving New Meaning To Sanitary Pads
Sanitary Pads - फोटो : Facebook

पल्लवी मोहन ने अपने कैंपेन का नाम “Don't Hide it. Period" रखा है और यह संदेश देने की कोशिश की है कि पीरियड या माहवारी कोई बुरा शब्द नहीं है बल्कि महिलाओं से जुड़ी एक बायोलॉजिकल क्रिया है। ये पैड्स Nykaa.com पर मिल रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed