वे दिन गए जब लोग अपनी लव बाइट्स छुपाया करते थे। आजकल तो यार-दोस्तों के बीच यह शोऑफ का जरिया बन चुका है। इंटीमेट पलों में अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए या उन खूबसूरत पलों को सहेजने के लिए लोग अपने पार्टनर को गर्दन, हाथ या शरीर के किसी हिस्से पर बाइट देते हैं। लव बाइट को हिक्की भी कहते हैं।
पार्टनर से संबंध बनाते समय भूलकर भी न होने दें ऐसी हरकत, जान जा सकती है आपकी
सेक्स इंजुरी
लव बाइट्स को डॉक्टर्स 'सेक्स इंजुरी' के तौर पर देखते हैं। जिन लोगों में आयरन की कमी होती है, उनके लिए लव बाइट एक प्लेज़र से ज्यादा नुकसानदायक साबित होती है। इसके दाग जल्दी खत्म भी नहीं होते और इनसे छुटकारा पाना भी मुश्किल है। अगर ज्यादा दर्द हो तो बर्फ लगाने से राहत मिलती है।
सदमा
साल 2011 में न्यूजीलैंड में लव बाइट की वजह से लकवाग्रस्त हो गई थी। गौरतलब है कि पार्टनर ने उनकी गर्दन पर दबाव के साथ दांत काट लिया था जिसकी वजह से उनका ब्लड क्लॉट हो गया और उन्हें सदमा लग गया। महिला का बायां हाथ लकवाग्रस्त हो गया।
हरपीस वायरस
अगर आपके पार्टनर को हरपीस की बीमारी है तो संभव है कि उनकी लव बाइट से आपको भी इंफेक्शन लग जाए। इस केस में आपको स्किन के डॉक्टर से अपनी जांच जरूर करा लेनी चाहिए।