फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पथरी की समस्या से बचने के लिए आज ही इन चीजों को छोड़ें, जानें क्या है उपाय

Mon, 14 Dec 2020 03:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 14 Dec 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
these home remedies for kidney stone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मौजूदा समय में इंसान कई बीमारियों से घिरा हुआ है और ये बीमारियां व्यक्ति को कई दिक्कतें पैदा करती हैं। ऐसी ही एक बीमारी है पथरी। जी हां! पथरी की समस्या इतनी खतरनाक होती है कि कई बार इससे इंसान की हालत भी खराब हो जाती है। इस बीमारी में ऐसा दर्द भी उठता है, जो बर्दाश्त के बाहर होता है। दरअसल, जब शरीर के दूसरे खनिज और नमक एक-दूसरे के संपर्क में आते हैं, तो पथरी का खतरा बढ़ता है। ऐसे में डॉक्टर इस बीमारी से जूझ रहे लोगों को अपने खानपान में कई तरह के बदलाव करने की सलाह देते हैं। तो आइए हम आपको बताएं कि वो कौन सी चीजें जिनसे खाने से आपको पथरी हो सकती हैं और आखिर इस समस्या से बचने के उपाय क्या है।

these home remedies for kidney stone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सबसे पहले आपको ये बता दें कि इंसानी शरीर में चार तरह की पथरी हो सकती है। जैसे- यूरिक एसिड स्टोन, कैल्शियम स्टोन, सिस्टाइन स्टोन और स्टुवाइट स्टोन। आपको अगर इन सभी तरह की पथरी से बचना है तो आपको जानवरों से मिलने वाले प्रोटीन की मात्रा अपने खाने में बेद कम रखनी चाहिए, और अगर हो सके तो जैसे- मछली, अंड़ा, पनीर, मांस और दूध खाने से बचना चाहिए। इनकी जगह पर दाल, सोया फूड, फलीदार सब्जियां खाना अच्छा है। जानवरों से जो प्रोटीन मिलता है, वो शरीर में कैल्शियम फॉसफेट, कैल्शियम ऑक्सेलेट और यूरिक एसिड स्टोन का खतरा बढ़ता है। इसलिए हमें इनका सेवन कम करना चाहिए।

these home remedies for kidney stone
kidney - फोटो : pixa

पथरी की समस्या से जूझ रहे लोगों का या फिर नॉर्मल लोगों को भी सोडियम की अधिक मात्रा अपने खाने में लेने से बचना चाहिए। क्योंकि अगर आपके भोजन में सोडियम की मात्रा काफी ज्यादा होगी तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है और पथरी की बीमारी को जन्म देने का एक कारण बन सकता है। सबसे ज्यादा सोडियम की मात्रा डिब्बे बंद प्रोडक्ट्स में पाई जाती है। इसमें डिब्बा बंद खाना, जंक फूड, कैन सूप आदि शामिल हैं। इसलिए इन सब चीजों का इस्तेमाल या तो बेहद कम या फिर पूरी तरह बंद करना ही फायदे का सौदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
these home remedies for kidney stone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वहीं, पथरी की बीमारी से अगर दूरी बनानी है तो ऑक्सलेट वाली चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। अगर आप डॉक्टर के पास पथरी की समस्या लेकर जाते हैं तो वो भी आपको सबसे पहले यही कहते हैं कि ऑक्सलेट वाली चीजों को खाना बिल्कुल बंद कर दें। शकरकंद, पालक, चॉकलेट, साबुत अनाज और क्रैनबैरी में ऑक्सलेट की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा विटामिन-सी का ज्यादा सेवन करने से भी स्टोन यानी पथरी का खतरा बढ़ता है। ऐसे समय में कोल्ड ड्रिंक्स से भी बचना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद फॉस्फोरिक एसिड स्टोन के खतरे को बढ़ाता है।

विज्ञापन
these home remedies for kidney stone
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अभी तक आपने जाना कि पथरी से बचने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या चीजें नहीं खानी चाहिए, लेकिन अब जानेंगे कि आखिर पथरी की समस्या से बचा कैसे जाए। इस समस्या से बाहर निकलने के लिए सबसे पहला जरूरी काम ये होता है कि किडनी को नेचुरल तरीके से डिटॉक्सीफाई किया जाए। इसके लिए आपको करना ये है कि खूब पानी पीना है, जो आपकी काफी मदद करेगा। इसके अलावा दूसरा काम ये करें कि अनार, सिरका, सेब और आंवले का सेवन करें, जो कि काफी फायदेमंद होते हैं। साथ ही जो चीजें आप आसानी से पचा सकें, उन्हीं चीजों का सेवन करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed