फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: संक्रमण से बचने में ये पांच सुपरफूड कर सकते हैं आपकी मदद, बढ़ सकती है इम्यूनिटी

Sat, 10 Apr 2021 01:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 10 Apr 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
These five superfoods can help you avoid coronavirus infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉक्टर प्रिया पाण्डेय


आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष 
Medically Reviewed by Dr. Priya pandey

देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस की लहर तेजी से फैल रही है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश जैसे कई अन्य राज्यों में हालत बेहद खराब हैं। हर दिन लाखों की संख्या में लोग कोरोना वायरस का शिकार हो रहे हैं, और हर दिन बढ़ते ये आंकड़े हर किसी को डरा रहे हैं। ये बात शुरू से डॉक्टर कहते हुए आ रहे हैं कि अगर आपको कोरोना वायरस के अटैक से बचे रहना है, तो आपको अपनी इम्यूनिटी यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता का खास ख्याल रखने की जरूरत है। तो चलिए आपको उन पांच सुपरफूड के बारे में बताते हैं, जो इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।

These five superfoods can help you avoid coronavirus infection
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

तुलसी

  • तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। कई बीमारियों को आपसे कोसों दूर रखने में और आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी तुलसी काफी मददगार साबित होती है। आपको हर दिन तुलसी की चार से पांच पत्तियों को एक चम्मच शहद के साथ खाना चाहिए। इससे आपकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार होते हैं। साथ ही तुलसी के पत्ते चबाने से भी शरीर को फायदे मिलते हैं।
These five superfoods can help you avoid coronavirus infection
दालचीनी - फोटो : Pixabay

दालचीनी

  • दालचीनी महज सब्जियों का स्वाद बढ़ाने का काम ही नहीं करती, बल्कि ये हमारे शरीर को कई लाभ भी देती है। दालचीनी पॉलिफेनॉल्स और प्लांट एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है, जो आपकी इम्यूनिटी को दुरुस्त रखने में मदद करती है। सब्जियों के अलावा आप दालचीनी को चाय में डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपको लाभ मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These five superfoods can help you avoid coronavirus infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हल्दी

  • हल्दी कई गुणों से भरपूर होती है, इसमें एंटीऑक्सिडेंट और इंफ्लेमिट्री गुण भी भरपूर रुप से पाए जाते हैं। हल्दी के सेवन से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होने में भी मदद मिलती है। नियमित रूप से रोजाना हल्दी वाला दूध पीना काफी लाभदायक होता है। आप दूध में एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
These five superfoods can help you avoid coronavirus infection
अलसी के बीज - फोटो : Pixabay

अलसी

  • अलसी दिखने में भले ही छोटी होती है, लेकिन ये हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसमें एंटी एलर्जिक सीलियम और ओमेगा-3 फैटी ऐसिड होता है। अगर आप एक चम्मच अलसी के बीजों का सेवन गर्म दूध के साथ करते हैं या फिर दही के साथ इनका सेवन करते हैं, तो आपकी इम्यूनिटी बढ़ सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed