इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इनमें वह पोल डांस की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं। दरअसल, उनकी अगली फिल्म 'रेस-3' में उनका एक पोल डांस शामिल किया जाएगा। हालांकि, सिर्फ फिल्म के लिए या सलमान खान को इंप्रेस करने के लिए यह श्रीलंकाई ब्यूटी इतने पसीने नहीं बहा रही है। असलियत में इसके पीछे इससे भी बड़ा राज़ छिपा है...
सुर्खियों में छाया सलमान की हीरोइन का पोल डांस, सामने आई 5 बड़ी वजह
पोल डांस अमेरिका में नया फिटनेस ट्रेंड बन चुका है। इंटरनेशनल पोल डांस फिटनेस एसोसिएशन (IPDFA) के मुताबिक हेल्थ को लेकर संजीदा रहने वालों के बीच पोल डांस की लोकप्रियता बढ़ने की वजह यह है कि इसके अभ्यास से कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग दोनों हो जाती है। जिन लोगों के पास वक्त की कमी होती है या जिन्हें जिम में मशीनों के साथ बोरियत महसूस होती है, उन लोगों के बीच भी पोल डांसिग का क्रेज बढ़ रहा है।
(अगली स्लाइड में पढ़ें: पोल डांसिंग से कैसे जल्दी घटता है वजन)
वेट लॉस
वेबसाइट Weightlossresources.co.uk. के मुताबिक पोल डांस के सिंगल क्लास से आप करीब 250 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं। हालांकि, यह आपकी उम्र और डाइट पर भी निर्भर करता है, लेकिन PoleLaTeaz समेत कई फिटनेस स्टूडियोज ने दावा किया है कि करीब छह से आठ महीने में ही लोगों ने करीब 40-50 पाउंड कम कर लिए।
फ्लेक्सिबिलिटी
अगर आप झुककर अपने पैर का अंगूठा नहीं छू पाते, अगर आपको अक्सर शरीर में अकड़न महसूस होती है, तो पोल डांसिंग से आप अपने शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ा सकते हैं।
फील गुड
पोल डांसिंग के दौरान शरीर एंडोरफिन हार्मोन रिलीज करता है। इसे 'फील गुड' हार्मोन भी कहते हैं। इसका प्रैक्टिस करने वाले कई लोगों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए कहा जब वह पोल डांस करते हैं उन्हें ओलंपिक मेडैलिस्ट जैसा महसूस होता है।