फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या अब कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है या भारत में इसकी अगली लहर भी आ सकती है? विशेषज्ञ से जानें सबकुछ

Tue, 19 Jan 2021 01:10 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 19 Jan 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in India coronavirus vaccine covid 19 question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत में एक तरफ जहां कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है, तो वहीं यहां इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब तक यहां एक करोड़ दो लाख से अधिक लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और इसी के साथ कोविड से स्वस्थ होने वालों की दर बेहतर होकर 96.59 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी काफी कमी आई है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अब लोगों को कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है या हमारे देश में इसकी अगली लहर भी आ सकती है? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब... 

Coronavirus vaccination in India coronavirus vaccine covid 19 question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

देश में कोरोना के प्रतिदिन मरीजों की संख्या तो कम हो रही है, फिर चिंता क्यों करें? 

  • भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के डॉ. रमन आर. गंगाखेडकर कहते हैं, 'हमारे देश में नंबर कम हो रहे हैं, यह खुशी की बात है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बेफ्रिक हो जाएं। जिन देशों में दूसरी या तीसरी लहर आई है, वहां के अस्पतालों में मरीजों को रखने की जगह नहीं है। अब हमारे देश की जनसंख्या इतनी अधिक है, कि ऐसी स्थित अगर हमारे यहां आई, तो स्थिति कितनी भयावह हो सकती है, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है।' 
Coronavirus vaccination in India coronavirus vaccine covid 19 question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कब तक हम सभी को न्यू नॉर्मल में रहना है? 

  • डॉ. रमन आर. गंगाखेडकर कहते हैं, 'जब तक पूरी दुनिया के लोगों को वैक्सीन नहीं मिल जाती, और कोई भी देश अपनी किसी भी जगह पर अगर इस वायरस के फैलाव को रोकने में नाकाम रहता है, तो हमें उस परिस्थिति के लिए तैयार रहना है कि वो बीमारी हमारे देश में भी आ सकती है और पहले से अधिक फैल सकती है। इसलिए मास्क लगाना चाहे अच्छा लगे या नहीं लगे, वैक्सीन मिले या नहीं मिले, हमको कोविड नियमों का पालन करते हुए न्यू नॉर्मल का पालन करना होगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in India coronavirus vaccine covid 19 question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या अब कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है? 

  • डॉ. रमन आर. गंगाखेडकर कहते हैं, 'एक साल के भीतर वैक्सीन बनना किसी चमत्कार से कम नहीं और यह चमत्कार हुआ है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोविड-19 वायरस कमजोर पड़ गया है। यह भी नहीं सोचना है कि अब हमें कोविड से डरना नहीं है और कभी न कभी तो मैं वैक्सीन लगवा लूंगा। वैक्सीन आपको मिले या नहीं मिले, न्यू नॉर्मल में हम सभी को अगले दो-तीन वर्षों तक रहना ही है। यह बीमारी कब वापस लौट आए, यह कोई नहीं जानता।' 
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in India coronavirus vaccine covid 19 question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या हमारे देश में कोरोना की अगली लहर आ सकती है? 

  • डॉ. रमन आर. गंगाखेडकर कहते हैं, 'हां, इस बात का खतरा बहुत ज्यादा है। हमारे देश में लोग कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग यह सोच रहे हैं कि बिना मास्क के घूमने के बावजूद संक्रमण तो बढ़ नहीं रहा है, तो क्या जरूरत मास्क लगाने की। ध्यान रहे, जिन देशों में दूसरी या तीसरी लहर आई हैं, वहां के हाल बहुत बुरे हैं, वहां मरीजों की संख्या लाखों में बढ़ रही है। हमारे यहां अभी पहली लहर ही जारी है, नंबर कम हुए हैं, खत्म नहीं, और ये नंबर कभी भी बढ़ना शुरू हो सकते हैं।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed