फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस उम्र के लोग नहीं हैं अपने शरीर की बनावट से खुश, बढ़ रहा है डिप्रेशन का खतरा

Wed, 16 Dec 2020 05:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 16 Dec 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
teenagers not Satisfied own body structure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इंसानी शरीर की रचना भगवान द्वारा की गई है। एक मस्तिष्क, दो आंख-कान, एक नाक, खाने और बोलने के लिए एक मुंह, दो हाथ-पैर सभी के पास होते हैं। हालांकि, शरीर की बनावट सबकी अलग-अलग होती है। कहते हैं हमारा शरीर व उसकी बनावट भले जैसी हो, हमें उससे प्यार करना चाहिए। लेकिन आजकल के टीनएजर्स (14-18 साल की उम्र के बच्चे) को अपने शरीर की बनावट पसंद नहीं आती है, और उनके डिप्रेशन में जाने का ये भी एक कारण हो सकता है। लेकिन ऐसा हम नहीं बल्कि नीदरलैंड्स की हाल ही में सामने आई एक रिसर्च कहती है।

teenagers not Satisfied own body structure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, ये रिसर्च जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड कम्युनिटी में पब्लिश हुई, जो बताती है कि अगर टीनएजर्स अपने शरीर की बनावट से खुश नहीं है, तो फिर वो डिप्रेशन का भी शिकार हो सकते हैं। रिसर्च के मुताबकि, 60 फीसदी टीनएजर्स अपने शरीर से खुश नहीं हैं। इसका एक बड़ा कारण सोशल मीडिया को माना जा रहा है, क्योंकि लगभग हर दूसरा बच्चा इससे जुड़ा हुआ है।

teenagers not Satisfied own body structure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आजकल के बच्चे जब भी अपनी किसी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, तो वो अपने शरीर की बनावट को परफेक्ट यानी बिल्कुल सही चाहते हैं। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो उन्हें काफी बुरा लगता है। रिसर्च में सामने आया कि लड़कों के मुकाबले लड़कियां ज्यादा अपने शरीर की बनावट से असंतुष्ट थीं। इस चीज को समझने के लिए ब्रिटेन में अलग-अलग उम्र के टीनएजर्स पर रिसर्च किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
teenagers not Satisfied own body structure
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

जहां पहले ग्रुप में 14 साल के टीनएजर्स को शामिल किया गया, तो वहीं दूसरे ग्रुप में 18 साल के टीनएजर्स को रखा गया जो कि डिप्रेशन से जूझ रहे थे। सभी के शरीर की बनावट, ब्रेस्ट, पैर, वजन, पेट, हिप्स, बाल, फेस के बारे में रेटिंग कराई गई। वहीं, जब पता लगाया गया कि ये डिप्रेशन में क्यों हैं तो पता चला कि लड़के और लड़कियां दोनों ही अपने शरीर की बनावट से संतुष्ट नहीं थे, जिसमें लड़कियों की संख्या लड़कों के मुकाबले ज्यादा थी।

विज्ञापन
teenagers not Satisfied own body structure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिसर्च के मुताबिक, 14 साल की लड़कियां अपने फिगर से असंतुष्ट थी और उन्हें डिप्रेशन के हल्के लक्षण भी थे। लेकिन दूसरी तरफ जिन लड़कियों की उम्र 18 साल थी उन्हें गंभीर डिप्रेशन के लक्षण थे। जबकि 14 साल और 18 साल दोनों ही उम्र के लड़कों में डिप्रेशन के हल्के लक्षण थे। डिप्रेशन सभी के लिए काफी खतरनाक होता है। पहले तो ये आपको अंदर ही अंदर खोखला करता है और फिर कई लोग डिप्रेशन के कारण ही गलत कदम तक उठा लेते हैं और अपनी जान ले लेते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed