सर्दियों में ठंड की वजह से हड्डियों से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं। जो लोग हड्डियों से संबंधित समस्याओं से परेशान हैं, उन्हें सर्दियों के मौसम में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सर्दियों में गर्मियों के मुकाबले फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती हैं, जिस वजह से भी हड्डियों से संबंधित समस्याएं अधिक होती हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे सर्दियों में हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन टिप्स को फॅालो करने से आपको सर्दियों में हड्डियों से संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगली स्लाइड्स में जानिए सर्दियों में हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
{"_id":"5fd9f0632c40fb1fc33ddf24","slug":"bone-health-tips-in-winter-season-in-hindi-food-diet-plan-char-for-joint-pain-patients","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सर्दियों में हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
Wed, 16 Dec 2020 05:09 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Wed, 16 Dec 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
सर्दियों में ठंड की वजह से हड्डियों से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
रोजाना एक्सरसाइज करने से हड्डियां मजबूत होती हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
रोजाना एक्सरसाइज करें
- रोजाना एक्सरसाइज करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। सर्दियों के मौसम में कई लोग एक्सराइज करना बंद कर देते हैं, परंतु हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है।
हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए खान- पान का विशेष ध्यान रखें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खान- पान का ध्यान रखें
- हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए खान- पान का विशेष ध्यान रखें। खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जिन चीजों में विटामिन-डी, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-सी, प्री-बायोटिक और विटामिन-के पाया जाता है। खान- पान का ध्यान रखने से आप हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज के समय में कई लोग घंटों तक बैठकर लैपटॅाप पर काम करते हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
सही पॉश्चर का ध्यान रखें
- आज के समय में कई लोग घंटों तक बैठकर लैपटॅाप पर काम करते हैं। सही पॉश्चर में न बैठने की वजह से भी हड्डियों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए सही पॉश्चर में बैठें।
विज्ञापन
कैफीन का सेवन अधिक करने से भी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कैफीन का सेवन कम करें
- कैफीन का सेवन अधिक करने से भी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।