फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद है इस फल का जूस, अध्ययन में दिखे प्रमाण

Sun, 24 Oct 2021 02:36 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 24 Oct 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
study says orange juice may help to fight inflammation
संतरे के जूस के फायदे - फोटो : Pixabay

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए सभी लोगों को रोजाना फलों और हरी सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है। फलों के जूस का सेवन काफी सेहतमंद माना जाता है, यही कारण है कि बाजार में कई प्रकार के फलों के पैक्ड जूस की मांग हाल के वर्षों में बढ़ी है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक फलों का प्राकृतिक और बिना मिलावट वाला जूस सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, इसमें भी संतरे के जूस को सेहत के लिए ज्यादा लाभदायक माना जाता है। हाल ही में किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि संतरे के जूस का सेवन शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक हो सकता है।



कई अध्ययनों से स्पष्ट होता है कि क्रोनिक इंफ्लामेशन यानी की लंबे समय तक बनी रहने वाली सूजन की समस्या के कारण हृदय रोग और मधुमेह सहित कई अन्य गंभीर रोगों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने संतरे के जूस का सेवन किया उनमें इसका खतरा काफी कम हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में और विस्तार से जानते हैं। 

study says orange juice may help to fight inflammation
संतरे का जूस - फोटो : Pixabay

सेहत के लिए फायदेमंद है संतरे का जूस
'एडवांस इन न्यूट्रिशन' जर्नल में प्रकाशित हुए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि संतरे का जूस पीने से स्वस्थ और उच्च जोखिम वाले वयस्क, दोनों में इंटरल्यूकिन 6 मार्कर की कमी देखी गई। इसे मेडिकल साइंस में इंफ्लामेशन मार्कर के रूप में जाना जाता है। आहार विशेषज्ञ और अध्ययनकर्ताओं में से एक गेल रैम्पर्सॉड कहते हैं, अध्ययन में पाया गया है कि 100 प्रतिशत संतरे के जूस में विटामिन-सी सहित कई अन्य प्रकार के बायोएक्टिव यौगिक होते हैं जो सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकते हैं।

study says orange juice may help to fight inflammation
संतरे के जूस को माना जाता है फायदेमंद - फोटो : Pixabay

अध्ययन में क्या पता चला?
थिंक हेल्दी ग्रुप और टफ्ट्स यूनिवर्सिटी तथा जॉर्ज मेसन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में संतरे के जूस के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में पता चलता है। अध्ययन के लिए 307 स्वस्थ वयस्कों और किसी बीमारी के शिकार 327 लोगों पर किए गए अध्ययनों के रिपोर्ट की समीक्षा की गई। समीक्षा में वैज्ञानिकों ने पाया कि संतरे का जूस का सेवन करने वाले लोगों में  सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का खतरा कम होने के साथ उन्हें कई अन्य बीमारियों से सुरक्षित माना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
study says orange juice may help to fight inflammation
ऑरेंज जूस के फायदेमंद - फोटो : Pixabay

कई रोगों का खतरा हो सकता है कम
व्यापक दायरे और समीक्षाओं के आधार पर वैज्ञानिकों ने पाया कि हृदय रोग, तनाव और सेहत के लिए अन्य गंभीर रोगों के खतरे को कम करने में भी संतरे का जूस लाभदायक हो सकता है। अध्ययनकर्ता कहते हैं, इस बात का जरूर ध्यान रखें कि संतरे का जूस पैक्ड की जगह प्राकृतिक अधिक फायदेमंद होता है। पैक्ड जूस को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसके गुण कम हो सकते हैं।


------------------
स्रोत और संदर्भ 
Effects of 100% Orange Juice on Markers of Inflammation and Oxidation in Healthy and At-Risk Adult Populations: A Scoping Review, Systematic Review, and Meta-analysis

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed