फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या 'इम्यूनिटी' बढ़ाने वाले मसाले हमारे लिए दवाओं का विकल्प हो सकते हैं?

Fri, 12 Jun 2020 09:33 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 12 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Spices increase our immunity booster for viral infection Can it alternatives to medicines
बहुत से मसाले तो एशिया से ही सारी दुनिया को नसीब हुए हैं

इंसान सदियों से मसालों का इस्तेमाल करता आया है। हल्दी और मिर्च के बिना तो भारत में किसी पकवान की कल्पना भी नहीं की जा सकती। बहुत से मसाले तो एशिया से ही सारी दुनिया को नसीब हुए हैं। मसाले न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाते हैं बल्कि हमारी सेहत के लिए भी मुफीद बताए जाते हैं। इस दावे को लेकर हर तरह के मसालों पर रिसर्च भी खूब हुई है।



हाल के दिनों में मसालों को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। जैसे, नींबू का रस पानी में मिलाकर पीने से वजन कम हो जाता है। हल्दी वाला दूध पीने से किसी भी तरह के दर्द में आराम मिलता है। गला खराब हो तो अदरक वाली चाय इसका रामबाण इलाज है..... वगैरह-वगैरह।

Spices increase our immunity booster for viral infection Can it alternatives to medicines

बताया जाता है कि 2016 में अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव में प्रचार के दौरान हिलरी क्लिंटन खुद को बीमारियों से बचाने के लिए हर रोज एक लाल मिर्च खाती थीं। हल्दी, जो एशिया में सदियों से इस्तेमाल हो रही है, अब सुपरफूड की श्रेणी में आ गई है। दुनिया भर के कॉफी शॉप में 'गोल्डन लाते' के नाम से हल्दी वाली कॉफी परोसी जाने लगी है।

Spices increase our immunity booster for viral infection Can it alternatives to medicines
sadf - फोटो : Getty Images

मसालों का असल में कितना फायदा?
इन दिनों तो हल्दी के गुणों को लेकर ये मैसेज खूब वायरल भी हो रहा है कि हल्दी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का सबसे अच्छा माध्यम है। क्या सच में मसाले हमारे खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ हमें बीमारियों से भी बचाते हैं? या कोई मसाला हमें नुकसान भी पहुंचा सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Spices increase our immunity booster for viral infection Can it alternatives to medicines

मसालों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होनी वाली चीज है -लाल मिर्च। बहुत सी रिसर्च में मिर्च से सेहत को होने वाले फायदों पर भी चर्चा हुई है। लेकिन इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं। लाल मिर्च में सबसे अहम तत्व है- कैपसाइसिन। जब हम मिर्च खाते हैं तो कैपसाइसिन शरीर में तापमान का तालमाल बैठाने वाली कोशिकाओं के संपर्क में आता है और दिमाग को गर्मी महसूस करने का सिग्नल देता है। कुछ रिसर्च का ये भी दावा है कि कैपसाइसिन इंसान को लंबे समय तक जीवित रखने में सहायक है।

विज्ञापन
Spices increase our immunity booster for viral infection Can it alternatives to medicines
turmeric

लाल मिर्च के फायदे
2019 में इटली में हुई रिसर्च के मुताबिक, जो लोग हफ्ते में चार दिन, लाल मिर्च में बना खाना खाते हैं, उनकी समय से पहले मौत का खतरा कम होता है। इसी तरह की एक और रिसर्च 2015 में चीन में की गई थी। यहां ये रिसर्च लाल मिर्च का सेवन करने वाले करीब पांच लाख सेहतमंद लोगों पर की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed