कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के वैज्ञानिक इसका इलाज खोजने में लगे हैं। एक ओर इसकी वैक्सीन तैयार करने को लेकर कई देशों के वैज्ञानिक शोधरत हैं तो वहीं दूसरी ओर इसकी दवा बनाने में भी विभिन्न देसी और विदेशी ड्रग कंपनियां लगी हुई हैं। कई देशों में कोरोना की वैक्सीन ट्रायल के विभिन्न चरणों में हैं, जिनमें से कई वैक्सीन के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस बीच भारत में एक देसी आयुर्वेदिक कंपनी ने कोरोना वायरस संक्रमण की दवा तैयार कर लेने का दावा किया है। कंपनी के मुताबिक, चीन से दुनियाभर में महामारी जब से फैली, तभी से इस दवा को तैयार करने में टीम लगी हुई थी। दावा है कि विशेष फॉर्मूले से तैयार इस दवा से 80 फीसदी कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं।
{"_id":"5ee284a28ebc3e42e1173ccb","slug":"coronavirus-drug-is-ready-for-covid-19-treatment-by-ayurvedic-medicine-india-baba-ramdev-ayurveda-company-claim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: भारत में बन गई कोरोना की दवा, इस आयुर्वेदिक कंपनी ने किया दावा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: भारत में बन गई कोरोना की दवा, इस आयुर्वेदिक कंपनी ने किया दावा
Fri, 12 Jun 2020 07:18 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 12 Jun 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Ayurvedic Medicine
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
आयुर्वेद में कोरोना की दवा बना लेने का दावा(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पेक्सेल्स
- बाबा रामदेव की आयुर्वेदिक कंपनी पतंजलि ने कोरोना की दवा बनाए जाने का दावा किया है। पतंजलि आयुर्वेद के को-फाउंडर आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि विशेष फॉर्मूले से तैयार की गई इस दवा के इस्तेमाल से करीब 80 फीसदी मरीज ठीक भी हुए हैं।
Baba Ramdev, Aacharya Balkrishna
- फोटो : PTI
- आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि जैसे ही चीन के साथ पूरे विश्व में कोरोना महामारी ने दस्तक दी वैसे ही उन्होंने अपने संस्थान में हर विभाग को कोरोना के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा पर काम करने में लगा दिया था। जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेद में कोरोना की दवा बना लेने का दावा(सांकेतिक तस्वीर)
- आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया कि पतंजलि की ओर से बनाई गई इस खास दवा का न केवल परीक्षण किया गया, बल्कि इसे पूरी तरह से तैयार भी कर लिया गया है। उनका कहना है कि इस दवा से एक हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। करीब 80 फीसदी मरीजों में इसके अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
आयुर्वेद में कोरोना की दवा बना लेने का दावा(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
- आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, कोरोना की इस खास दवाई को तैयार करने के लिए शास्त्रों, वेदों को पढ़कर उसे विज्ञान के फॉर्मूले में ढाला गया। जिसके परिणाम स्वरूप इस आयुर्वेदिक दवा को तैयार किया जा सका है।