हमारी जीवनशैली, आहार और आदतों का सीधा असर हमारे सेहत को प्रभावित करता है। जीवनशैली की गड़बड़ी कई तरह के रोगों के जोखिम को बढ़ावा दे सकती है, यही कारण है कि सभी लोगों को इसपर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में करोड़ों लोग लाइफस्टाइल से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के शिकार हैं। कई आदतें तो आपके जीवन अवधि को भी कम कर देती हैं। धूम्रपान ऐसी ही एक बेहद नुकसानदायक आदत मानी जाती है। अध्ययन से पता चलता है कि धूम्रपान करने वालों का जीवनकाल, धूम्रपान न करने वालों की तुलना में 10 वर्ष कम होती है।
सावधान: आपकी यह एक आदत 10 साल तक कम कर देती है जिंदगी, इन गंभीर बीमारियों का है प्रमुख कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेफड़ों के कैंसर का प्रमुख कारण
किसी भी अन्य प्रकार के कैंसर की तुलना में फेफड़ों के कैंसर के कारण सबसे अधिक लोगों की मौत होती है। धूम्रपान को फेफड़ों के कैंसर के लिए प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है। लगभग 90 फीसदी फेफड़ों के कैंसर के मामलों के लिए धूम्रपान की आदत को ही जिम्मेदार माना जाता है। आंकड़े बताते हैं फेफड़ों के कैंसर का पता चलने के पांच साल बाद पांच में से सिर्फ एक रोगी के जीवित रहने की संभावना होती है। धूम्रपान से दूरी बनाकर इस गंभीर रोग से बचा जा सकता है।
सीओपीडी के हो सकते हैं शिकार
क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के मामले पिछले एक दशक में काफी तेजी से बढ़ते हुए देखे गए हैं। इसके लिए भी धूम्रपान को ही प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है। सीओपीडी फेफड़ों की अवरोधक बीमारी है जिससे सांस लेना मुश्किल हो जाता है। यह गंभीर दीर्घकालिक विकलांगता और मृत्यु का कारण बनती है। सीओपीडी का लगभग 85 से 90 फीसदी मामले सिगरेट पीने के कारण होते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में यह रोग मौत का चौथा प्रमुख कारण है।
हृदय रोगों का बढ़ जाता है जोखिम
धूम्रपान आपके शरीर के लगभग हर अंग को नुकसान पहुंचाता है, जिसमें आपका हृदय भी शामिल है। धूम्रपान आपकी धमनियों में रुकावट और संकुचन का कारण बन सकता है, जिसके कारण हृदय में रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है। यह स्थिति हार्ट अटैक जैसी गंभीर जानलेवा समस्याओं का भी कारण बन सकती है। धूम्रपान की आदत को छोड़कर हृदय रोगों से बचाव किया जा सकता है।
----------------
स्रोत और संदर्भ
Time for a smoke? One cigarette reduces your life by 11 minutes
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।