फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singer KK Death: क्या अधिक पसीना-गर्मी के कारण हुआ कार्डियक अरेस्ट, मौत के कारण पर क्या कहते हैं हृदय रोग विशेषज्ञ?

Wed, 01 Jun 2022 01:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Jun 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
Singer KK Dies know the cause of death, KK was Sweating profusely during performance
सिंगर केके की मौत - फोटो : Amarujala

मशहूर पार्श्व गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ (केके) की मंगलवार शाम, कोलकाता में लाइव शो के कुछ ही घंटों बाद मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के बाद केके को अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके बाद उन्हें कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केके 53 साल के थे, उनकी मृत्यु ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है।



हाल के वर्षों में कम उम्र में हार्ट अटैक के कारण होने वाली मौतों की श्रृंखला में यह एक और मामला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का आयोजन बंद स्थान पर था। इसको लेकर उन्होंने आयोजकों से शिकायत भी की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के दौरान भी वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे, उन्हें बेचैनी और अत्यधिक पसीना आने की दिक्कत महसूस हो रही थी, जिसके कारण संभवत: उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। इस घटना के बाद सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि क्या आयोजन खुले में न होने और अधिक भीड़ के कारण यह समस्या हुई? 40-50 आयुवर्ग वाले लोगों में हृदय की समस्याओं से मौत के मामले आखिर क्यों बढ़ते जा रहे हैं? आइए इस बारे में जानते हैं।

Singer KK Dies know the cause of death, KK was Sweating profusely during performance
केके की मौत कैसे हुई - फोटो : Twitter

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

कार्यक्रम में शामिल कुछ दर्शकों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नज़रूल मंच सभागार, जहां यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, वह इनडोर था और भीड़ बहुत अधिक हो गई थी। एयर-कंडीशनिंग भी ठीक से काम नहीं कर रहा था। दर्शकों के साथ-साथ केके भी काफी गर्मी महसूस कर रहे थे, एक बार उन्होंने आयोजकों से उन पर रोशनी कम करने के लिए भी कहा था, जिससे गर्मी कम किया जा सके। तो क्या बहुत अधिक गर्मी के कारण केके को कार्डियक अरेस्ट हुआ? 

Singer KK Dies know the cause of death, KK was Sweating profusely during performance
ज्यादा पसीना आने के संकेत - फोटो : istock

क्या गर्मी और सफोकेशन ने ले ली जान? 

इस सवाल का उत्तर जानने के लिए हमने लखनऊ में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ विनीता अग्रवाल से बात की। डॉ विनीता कहती हैं, केके की मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि जिस तरह से रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कॉन्सर्ट इनडोर था और वहां भीड़ भी अधिक हो गई थी, ऐसे में पहले से ही हृदय रोगों के शिकार लोगों के लिए यह स्थिति समस्याओं को ट्रिगर करने वाली जरूर हो सकती है।

हालांकि सीधे तौर पर सफोकेशन को हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट का कारण नहीं माना जाता पर यह अप्रत्यक्ष तौर पर समस्याओं को जरूर बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer KK Dies know the cause of death, KK was Sweating profusely during performance
कार्डियक अरेस्ट की समस्या - फोटो : istock

गर्मी के कारण ट्रिगर हो सकती है हृदय रोगों की समस्या?

डॉ विनीता कहती हैं, गर्मी के दौरान अधिक भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाते हैं और अगर वहां अच्छे वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं है तो घुटन महसूस हो सकती है। इसमें दिल तेजी से धड़कने लगता है और  शरीर को ठंडा करने के लिए हृदय को रक्त पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में जिन लोगों को पहले से ही हृदय रोग की समस्या है उनके लिए यह स्थिति गंभीर हो सकती है। 

विज्ञापन
Singer KK Dies know the cause of death, KK was Sweating profusely during performance
हृदय रोगों को लेकर बरतें सावधानी - फोटो : Pixabay

अत्यधिक पसीना आना गंभीर हृदय समस्याओं की तरफ संकेत

हृदय रोग विशेषज्ञ बताते हैं, ज्यादा पसीना आना अधिक गर्मी के प्रति शरीर की स्वाभाविक प्रतिक्रिया होती है। जिन लोगों को अचानक बैचनी या अधिक पसीना आने की समस्या होने लगती है, उन्हें समस्या को ट्रिगर करने वाली स्थितियों से बचाव करते रहना चाहिए, यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है।

हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में अत्यधिक गर्मी या पसीने के साथ छाती या बाहों में दर्द और दबाव का भी अनुभव हो सकता है। ऐसी स्थितियों में तुरंत सावधान हो जाने की आवश्यकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed