फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health tips: यह औषधि दूध की पौष्टिकता को कर देती है दोगुनी, संक्रमण से बचाने से लेकर डायबिटीज तक में लाभकारी

Wed, 01 Jun 2022 11:07 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 01 Jun 2022 11:07 AM IST
विज्ञापन
turmeric milk health benefits in hindi, haldi wala doodh peene ke fayde
दूध से सेहत को होने वाले लाभ - फोटो : iStock

दूध को अध्ययनों में संपूर्ण आहार के रूप में बताया गया है। इसमें कैल्शियम, विटामिन्स और खनिजों के साथ-साथ कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी आयुवर्ग के लोगों को रोजाना दूध का सेवन करने की सलाह देते हैं।



दूध को हड्डियों और मांसपेशियों के साथ मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने वाला आहार माना जाता है। अध्ययनों में जिक्र मिलता है कि दूध प्रोटीन, विटामिन-डी और ए के साथ कई अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का प्रमुख स्रोत है, जिसका नियमित सेवन आपको हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के खतरे से सुरक्षित रखता है।

दूध वैसे तो पहले से ही काफी पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक होता है, पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें कुछ औषधियों को मिलाकर सेवन करने से इसके गुणों को कई गुना तक बढ़ाया जा सकता है। कुछ अध्ययन बताते हैं कि यदि आप दूध में हल्दी मिलाकर इसका सेवन करते हैं तो इससे सेहत को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। आइए दूध में हल्दी मिलाकर सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

turmeric milk health benefits in hindi, haldi wala doodh peene ke fayde
हल्दी दूध के लाभ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

हल्दी दूध के फायदे

हल्दी वाले दूध को 'गोल्डन मिल्क' के नाम से जाना जाता है, इसका सेवन वर्षों से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। दूध में हल्दी मिलाकर पीने को विशेषज्ञ प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने वाला मानते हैं। दूध में हल्दी मिलाने से इसकी एंटीऑक्सीडेंट क्षमता बढ़ जाती है, साथ ही यह शरीर में होने वाले इंफ्लामेशन को कम करने और कई प्रकार के रोगों से सुरक्षित रखने में भी सहायक है।

turmeric milk health benefits in hindi, haldi wala doodh peene ke fayde
मधुमेह में हल्दी दूध के फायदे - फोटो : Pixabay

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक

शोध से पता चलता है कि डायबिटीज रोगियों के लिए भी हल्दी वाले दूध का रोजाना सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है। इसके प्रभावों को और बढ़ाने के लिए अदरक और दालचीनी को मिलाकर सेवन करना विशेष लाभदायक होता है।

प्रतिदिन 1-6 ग्राम दालचीनी फास्टिंग ब्लड शुगर के स्तर को 29% तक कम कर सकती है। इसके अलावा, दालचीनी इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने में भी सहायक है। वहीं हल्दी में पाया जाने वाला यौगिक करक्यूमिन रक्त में ग्लूकोज के स्तर को कम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
turmeric milk health benefits in hindi, haldi wala doodh peene ke fayde
हल्दी वाले दूध के फ़ायदे - फोटो : istock

संक्रमण से मिलती है सुरक्षा

हल्दी वाले दूध को कई प्रकार के संक्रमण के खतरे से बचाने वाला माना जाता है। टेस्ट-ट्यूब अध्ययनों से पता चलता है कि करक्यूमिन में जीवाणुरोधी, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो संक्रमण को रोकने और बीमारी से लड़ने में मदद करता है। इसके प्रभावों को और अधिक बढ़ाने के लिए हल्दी वाले दूध में अदकर मिलाकर इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। ये सभी औषधियां तमाम तरह के संक्रमण से आपको सुरक्षा देती हैं।

विज्ञापन
turmeric milk health benefits in hindi, haldi wala doodh peene ke fayde
पाचन ठीक रखने के लिए क्या खाएं? - फोटो : istock

पाचन संबंधी समस्या होती है कम

पाचन की समस्याओं को कम करने के लिए हल्दी वाला दूध फायदेमंद माना जाता है। इसके घटक अपच के लक्षणों को कम करने और कब्ज की समस्या से बचाने में आपके लिए सहायक है।  हल्दी आपके पित्त के उत्पादन को 62% तक बढ़ाकर वसा के पाचन में भी सुधार कर सकती है। जिन लोगों को अक्सर पाचन की दिक्कत बनी रहती है उन्हें हल्दी वाला दूध जरूर पीना चाहिए।




----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed