फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हल्दी का ज्यादा सेवन करने से हो सकते हैं ये नुकसान, न करें नजरअंदाज

Thu, 27 May 2021 03:21 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 27 May 2021 03:21 PM IST
विज्ञापन
side effects of turmeric in hindi
गर्मियों में हल्दी के नुकसान बढ़ जाते हैं - फोटो : Pixabay

Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke

डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य

अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल

डिग्री- बी.ए.एम.एस

अनुभव- 13 वर्ष 

कोरोना से खुद की रक्षा करने के लिए कई लोग हल्दी का नियमित रूप से सेवन करने लगे हैं। रोग-प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए कई लोगों ने हल्दी के सेवन की मात्रा को भी बढ़ा दिया है लेकिन किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं होती है। ऐसे ही हल्दी का ज्यादा सेवन करने के भी अपने नुकसान हैं। गर्मियों में हल्दी के नुकसान बढ़ जाते हैं क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए एक तय मात्रा में ही इसका सेवन किया जाना चाहिए। अगली स्लाइड्स से जानिए हल्दी का अधिक सेवन करने से शरीर को क्या नुकसान पहुंच सकते हैं। 

side effects of turmeric in hindi
मासिकधर्म के दौरान भी अधिक रक्तस्राव हो - फोटो : Pixabay

खून हो जाता है पतला
हल्दी के अधिक सेवन से खून पतला होने लगता है। यदि नियमित रूप से आप इसका सेवन कर रहे हैं तो बिल्कुल संभावना है कि आपके शरीर में ब्लड क्लॉट बनने की प्रक्रिया बहुत धीमी हो जाए। जरा-सा कटने या छिलने पर आपको बहुत मात्रा में खून निकलने लगे। मासिकधर्म के दौरान भी अधिक रक्तस्राव हो। हल्दी में एक पोषक तत्व पाया जाता है जिसे कि करक्युमिन कहा जाता है। यह खून को बहुत हद तक पतला करता है।

side effects of turmeric in hindi
हल्दी का सेवन बंद कर दें - फोटो : उल्टी

उल्टी होना
हल्दी के सेवन से जी-मचलना या उल्टी होने जैसी समस्याएं भी हो सकती है। कुछ लोगों को हल्दी की गर्म तासीर बर्दाश्त नहीं होती है और उन्हें दस्त की समस्या भी हो जाती है। इन समस्याओं के लिए भी हल्दी में मौजूद करक्युमिन ही जिम्मेदार होता है। ऐसी स्थिति में दो-तीन दिन के लिए हल्दी का सेवन बंद कर दें और रोजाना भी इसकी मात्रा को थोड़ा कम कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
side effects of turmeric in hindi
इसकी मात्रा को कम कर दें - फोटो : सोशल मीडिया

पेट में जलन
हल्दी की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसके सेवन की सलाह अधिक दी जाती है लेकिन गर्मियों में बहुत जरूरी है कि आप खुद से ही इसकी मात्रा को कम कर दें क्योंकि इससे बहुत जल्दी पेट में गर्मी हो जाती है। पेट में गर्मी होने से जलन होने लगती है, इसके साथ ही गैस्ट्रिक समस्याएं भी हो सकती हैं। पेट में सूजन और ऐंठन की समस्याएं भी हल्दी की मात्रा बढ़ने से हो सकती हैं इसलिए सोच- समझकर ही इसका सेवन करें। 

 

विज्ञापन
side effects of turmeric in hindi
हल्दी में ऑक्सलेट नामक तत्व मौजूद होता है - फोटो : iStock
पथरी का होना 
हल्दी का ज्यादा सेवन करने से पथरी भी हो सकती है। हल्दी में ऑक्सलेट नामक तत्व मौजूद होता है जो कि शरीर में कैल्शियम को ठीक से घुलने नहीं देता है। कैल्शियम के ठीक से न घुल पाने पर पथरी होने की संभावनाएं बनती हैं इसलिए हल्दी का सेवन एक तय मात्रा में ही करें और हो सके तो दूध के साथ इसका सेवन करें। दूध के साथ हल्दी लेने से इससे नुकसान होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। 

नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed