फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में खा रहे हैं दही तो पहले जान लें ये बातें

Thu, 26 Dec 2019 01:02 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 26 Dec 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
should we have curd during winters eating curd in winter good
दही

देश के अन्य भागों की तुलना में दिल्ली और विशेष रूप से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दी अधिक होने का असर लोगों के खान-पान पर भी पड़ता है। कई लोग इस मौसम में ठंडी चीजों को खाना बंद कर देते हैं। ऐसे में बात यदि दही की हो तो दही को लोग तासीर में ठंडा मानकर छोड़ देते हैं।खाने की तासीर का असर शरीर की तासीर से भी होता है। कुछ व्यक्ति आयुर्वेद के अनुसार वात प्रकृति के तो कुछ पित्त तो कुछ कफ प्रधान होते हैं। ऐसे में उन्हें कई चीजें तासीर के अनुसार ही प्रभावित करती हैं। बहरहाल, जहां सर्दियों में दही के सेवन की बात है तो एक रिसर्च के मुताबिक सांस की बीमारी यानी अस्थमा जैसी स्वास्थ्य समस्याओं में दही का सेवन बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं दही खाने से होने वाले स्वास्थ्य फायदों के बारे में विस्तार से...

should we have curd during winters eating curd in winter good
दही

पोषण तत्वों से भरपूर

विटामिन, पोटाशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन से भपूर दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं दूर होती हैं। साथ ही दही में पाए जाने वाला लैक्टोबैसिलस शरीर से खराब बैक्टीरिया को खत्म करने मे मदद करता है। संतरे और अन्य खट्टे फलों की तरह दही में विटामिन-सी भी पाया जाता है। ठंड में भी आप दही का सेवन कर सकते हैं लेकिन उसे फ्रीज में ना रखते हुए सामान्य तापमान के अनुसार ही खाएं। 

should we have curd during winters eating curd in winter good
दही

मजबूत हड्डियां

ड्डियों को मजबूत बनाने मे दही बेहद फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। डाइटिंग करने वाले लोगों के लिए दही एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। इसे खाने से आपको पेट भरा-भरा महसूस होगा। साथ ही दही वजन बढ़ने से भी रोकता है। ठंड में दही जितना ताजा होगा उतना ही फायदेमंद होगा। रात को दही खाने से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
should we have curd during winters eating curd in winter good
दही

बॉडी के पी.एच. लेवल के लिए फायदेमंद

शरीर में पी.एच, लेवल को संतुलित बनाए रखने में दही बेहद फायदेमंद है। कुछ लोगों को खाने के बाद एसिडिटी और खाना पचाने में तकलीफ होती है। ऐसे लोगोों को खाने से करीब 2 घंटे पहले दही का सेवन जरुर करना चाहिए। दही भूख बढ़ाने में मदद करता है।

विज्ञापन
should we have curd during winters eating curd in winter good
Curd

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

दही का सेवन स्किन और बाल दोनों के लिए फायदेमंद होता है। जहां दही खाने से आपकी त्वचा और बाल हेल्दी रहते हैं वहीं इसे आप अपने चेहरे और बालों पर लगा भी सकते हैं। डैंड्रफ से परेशान लोगों के लिए दही एक रामबाण इलाज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed