फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: आप भी तो नहीं खा रहे हैं 'व्हाइट प्वाइजन'? हो जाइए सावधान, वरना घेर लेंगी गंभीर बीमारियां

Sun, 16 Jun 2024 07:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Jun 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
salt and sugar side effects on body white poison in food to avoid
हृदय रोगों का जोखिम - फोटो : istock

शरीर स्वस्थ और फिट रहे इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल और आहार पर विशेष रूप से ध्यान देते रहे। आहार विशेषज्ञ बताते हैं, अगर हम सभी सिर्फ खानपान में ही सुधार कर लें तो कई प्रकार की गंभीर और क्रोनिक बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। आहार में गड़बड़ी से संबंधित कई अध्ययनों में 'व्हाइट पॉइजन' यानी सफेद जहर को लेकर लोगों को सावधान किया जाता रहा है।



'व्हाइट पॉइजन' यानी चीनी और नमक के अधिक सेवन को मौजूदा समय में तेजी से बढ़ती कई क्रोनिक बीमारियों के लिए प्रमुख कारण माना जा रहा है।

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, नमक और चीनी के अधिक सेवन से डायबिटीज से लेकर हाइपरटेंशन और इंफ्लामेशन जैसी गंभीर समस्याओं का जोखिम रहता है। इससे अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों तरह की स्वास्थ्य विकारों का जोखिम देखा जाता रहा है। अगर आप भी इनका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो सावधान हो जाइए।

salt and sugar side effects on body white poison in food to avoid
मीठी चीजों के नुकसान - फोटो : istock

चीनी और नमक के कारण होने वाली समस्याएं

आहार विशेषज्ञ गरिमा तनेजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया, चीनी और नमक दोनों ही हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। आमतौर पर चीनी को डायबिटीज और नमक को हाई ब्लड प्रेशर का कारक माना जाता है। पर डायबिटीज रोगियों के लिए नमक और ब्लड प्रेशर-हृदय रोगियों के लिए चीनी के भी कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

दुर्भाग्यवश भारत में ज्यादातर लोग चीनी और नमक की रोजाना तय मात्रा से कहीं अधिक सेवन करते हैं। इसके कारण शरीर में इंफ्लामेशन और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

salt and sugar side effects on body white poison in food to avoid
ज्यादा चीनी है हानिकारक - फोटो : istock

ज्यादा चीनी खीने के नुकसान

ज्यादा चीनी खीने के कारण टाइप-2 डायबिटीज के जोखिमों को लेकर सभी जानते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि इसका अधिक सेवन आपमें हृदय रोगों के खतरे को भी बढ़ा देता है?

साक्ष्य बताते हैं कि अधिक चीनी वाले आहार से मोटापा और शरीर में सूजन के साथ-साथ ट्राइग्लिसराइड्स, रक्त शर्करा और रक्तचाप के भी बढ़ने का खतरा रहता है। ये सभी हृदय रोग के लिए जोखिम कारक हैं। 25,877 से अधिक वयस्कों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि जिन व्यक्तियों ने अधिक मात्रा में ऐडेड शुगर वाली चीजों का सेवन किया, उनमें हृदय रोग और कोरोनरी से संबंधित जटिलताओं का खतरा अधिक देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
salt and sugar side effects on body white poison in food to avoid
नमक के नुकसान - फोटो : freepik.com

अधिक नमक खाते हैं तो सावधान

अधिक चीनी की ही तरह से ज्यादा नमक खाना भी सेहत के लिए हानिकारक है। नमक की अधिकता के कारण ब्लड प्रेशर तो बढ़ता ही है इसके अलावा इसे पेट के कैंसर को बढ़ाने वाला कारक भी माना जाता है। 
 
268,000 से अधिक प्रतिभागियों पर किए गए अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि जो लोग प्रतिदिन 3 ग्राम तक नमक का सेवन करते हैं, उनमें पेट के कैंसर का जोखिम उन लोगों की तुलना में 68% अधिक हो सकता है, जो प्रतिदिन 1 ग्राम या इससे कम नमक खाते हैं।

विज्ञापन
salt and sugar side effects on body white poison in food to avoid
आहार का रखें ध्यान - फोटो : istock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ बताते हैं, नमक और चीनी के कारण होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को देखते हुए इसे 'व्हाइट पॉइजन' कहा जाता है। नमक हमारी हड्डियों से कैल्शियम को सोख लेता है जबकि चीनी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज करती है और अवसाद का कारण बनती है। शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रखने के लिए जरूरी है कि दैनिक आहार से नमक और चीनी दोनों की मात्रा कम कर लें। 


-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed