फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fitness: रोज दौड़ना या रस्सी कूदना! दोनों में कौन-सा है सेहत के लिए अधिक फायदेमंद?

Wed, 21 May 2025 12:58 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 21 May 2025 12:58 PM IST
सार

फिटनेस के लिए व्यायाम का महत्व हर कोई जानता है, लेकिन जब बात आती है रोज दौड़ने और रस्सी कूदने में से बेहतर विकल्प चुनने की, तो अक्सर लोग दुविधा में पड़ जाते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि दोनों में से कौन ज्यादा अच्छा विकल्प है।

विज्ञापन
Running vs Jump Rope Which cardio Exercise is Better for Your Health Know difference
दौड़ना - फोटो : Adobe Stock

Running Vs Skipping Rope: आज के समय में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं। ऐसे में बहुत से लोग सुबह के समय व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं। रोज व्यायाम करना न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। नियमित व्यायाम शरीर को मजबूत और चुस्त रखने के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। यह शरीर के एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है, तनाव कम करता है साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है।



ऐसे में जो लोग सुबह में व्यायाम करते हैं अक्सर उनके मन में सवाल आता है कि रोज सुबह दौड़ना या रस्सी कूदने में कौन सा अधिक फायदेमंद है? तो बता दें कि रोज सुबह दौड़ना और रस्सी कूदना दोनों ही हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि इन दोनों वर्कआउट के क्या फायदे हैं?

Running vs Jump Rope Which cardio Exercise is Better for Your Health Know difference
दौड़ना - फोटो : Adobe Stock

दौड़ने के फायदे
दौड़ना एक प्राकृतिक और आसान व्यायाम है, जो बिना किसी उपकरण के किया जा सकता है। यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है और तनाव कम करता है। रोजाना 20-30 मिनट की दौड़ से 200-400 कैलोरी बर्न हो सकती है, जो वजन नियंत्रण में भी मदद करती है।



ये भी पढ़ें- Cancer: इन लक्षणों को बिल्कुल न करें अनदेखा, कैंसर का हो सकते हैं संकेत; आपको भी तो नहीं हैं ऐसी दिक्कतें?
 
Running vs Jump Rope Which cardio Exercise is Better for Your Health Know difference
दौड़ना - फोटो : Adobe Stock

दौड़ने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है, क्योंकि बाहर दौड़ने से प्रकृति के साथ जुड़ाव बढ़ता है। दौड़ने के लिए खुले स्थान की जरूरत होती है, और अच्छी बात यह है कि सुबह के समय में खुले स्थान पर जाने से मन हल्का रहता है।


ये भी पढ़ें- Heat Stroke: बढ़ती गर्मी के कारण हो सकती है बेहोशी और चक्कर आने जैसी समस्याएं, डॉक्टर से जानिए आप कैसे रहें सुरक्षित
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Running vs Jump Rope Which cardio Exercise is Better for Your Health Know difference
रस्सी कूदना - फोटो : Adobe Stock

रस्सी कूदने के फायदे
रस्सी कूदना एक हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट है, जो कम समय में अधिक कैलोरी बर्न करता है। 10 मिनट की रस्सी कूदना 100-150 कैलोरी तक बर्न कर सकता है। यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर और मजबूत बनाने में मदद करता है।

विज्ञापन
Running vs Jump Rope Which cardio Exercise is Better for Your Health Know difference
रस्सी कूदना - फोटो : Adobe Stock

रस्सी कूदना पूरे शरीर की मांसपेशियों, जैसे बाहों, कंधों और पैरों को सक्रिय करता है। रस्सी कूदने की अच्छी बात यह है कि इसे कम स्थान पर किया जा सकता है और इसके लिए केवल एक रस्सी की जरूरत होती है। दौड़ने की तुलना में रस्सी कूदने से कम समय में अधिक कैलोरी बर्न होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed