Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: आपके नाखून भी दे रहे हैं बीमारी के संकेत? रंग और आकार में दिखने वाले इन बदलावों को पहचानें

Sun, 15 Nov 2026 12:23 PM IST
श्रुति गौड़ हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 15 Nov 2026 12:23 PM IST
सार

Your Nails Say About Your Health: नाखूनों के रंग, आकार और बनावट में होने वाले बदलाव कई बार शरीर की अंदरूनी स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकते हैं। आइए इस बारे में डिटेल में जानते है। 

विज्ञापन
What Your Nails Say About Your Health: Changes You Should Never Ignore
नाखूनों में दिखते हैं ये बदलाव तो हो जाएं सावधान - फोटो : AI
Your Nails Say About Your Health: हम अक्सर अपनी सेहत का ध्यान तो रखते हैं, लेकिन शरीर के कुछ छोटे-छोटे संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। नाखून भी उन्हीं में से एक हैं। क्या आप जानते हैं कि नाखूनों में होने वाले बदलाव कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी, संक्रमण या अन्य बीमारियों की ओर इशारा करते हैं।


 कुछ मामलों में नाखूनों में दिखाई देने वाले बदलाव लिवर, किडनी और थायरॉइड से जुड़ी समस्याओं से भी संबंधित हो सकते हैं। हालांकि, हर बदलाव किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता। ऐसे में जरूरी है कि नाखूनों में होने वाले असामान्य बदलावों को पहचानें और लंबे समय तक समस्या बने रहने पर डॉक्टर से सलाह लें।

 
Trending Videos
What Your Nails Say About Your Health: Changes You Should Never Ignore
नाखूनों में दिखते हैं ये बदलाव तो हो जाएं सावधान - फोटो : Amar Ujala
नाखूनों में दिखने वाले 8 बदलाव, जिन्हें नहीं करना चाहिए नजरअंदाज

1. नाखूनों का पीला पड़ना

अगर आपके नाखूनों का रंग धीरे-धीरे पीला होने लगा है, तो इसके पीछे फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा सोरायसिस, धूम्रपान और कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी नाखून पीले पड़ सकते हैं। अगर नाखून मोटे होने लगें, टूटें या उनके आसपास सूजन हो, तो डॉक्टर से जांच करवाएं।

2. नाखूनों का नीला पड़ना

नाखूनों का रंग नीला या बैंगनी दिखाई देना शरीर में ऑक्सीजन की कमी का संकेत हो सकता है। ठंड के कारण भी कुछ समय के लिए नाखून नीले पड़ सकते हैं। लेकिन अगर गर्म वातावरण में भी नाखूनों का रंग नीला बना रहता है और साथ में सांस लेने में परेशानी होती है, तो यह हृदय या फेफड़ों से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। अचानक होंठ और नाखून नीले पड़ने पर तुरंत मेडिकल सहायता लें।

 
What Your Nails Say About Your Health: Changes You Should Never Ignore
नाखूनों में दिखते हैं ये बदलाव तो हो जाएं सावधान - फोटो : Adobe Stock
3. नाखूनों पर सफेद धब्बे दिखना

नाखूनों पर छोटे-छोटे सफेद निशान या धब्बे दिखाई देना आम बात है। कई बार नाखून पर चोट लगने या दबाव पड़ने से ऐसा होता है। इसे हर बार कैल्शियम या विटामिन की कमी से जोड़ना सही नहीं है। हालांकि, अगर नाखूनों का बड़ा हिस्सा सफेद होने लगे या रंग में लगातार बदलाव हो, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

4. नाखूनों का बार-बार टूटना

अगर आपके नाखून बहुत कमजोर हो गए हैं और हल्के दबाव से ही टूटने या परतों में बंटने लगते हैं, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। बार-बार पानी और केमिकल के संपर्क में आना, आयरन की कमी, थायरॉइड की समस्या और उम्र बढ़ना इसके संभावित कारण हैं। लंबे समय तक परेशानी रहने पर जांच करवाना जरूरी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
What Your Nails Say About Your Health: Changes You Should Never Ignore
नाखूनों में दिखते हैं ये बदलाव तो हो जाएं सावधान - फोटो : Adobe Stock
5. नाखूनों पर गहरी धारियां बनना

नाखूनों पर लंबाई में हल्की धारियां पड़ना उम्र बढ़ने के साथ सामान्य हो सकता है। लेकिन अगर नाखून पर अचानक गहरी काली या भूरी लाइन दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज न करें। कुछ मामलों में यह नाखून के नीचे पिगमेंटेशन या चोट के कारण हो सकता है, लेकिन दुर्लभ स्थिति में यह मेलानोमा यानी स्किन कैंसर का संकेत भी हो सकता है। खासकर अगर लाइन चौड़ी हो रही हो या आसपास की त्वचा तक रंग फैल रहा हो, तो त्वचा विशेषज्ञ को दिखाएं।

6. नाखूनों का चम्मच जैसा आकार होना

अगर आपके नाखून बीच से दबे हुए और किनारों से ऊपर उठे दिखाई देते हैं, तो इसे कोइलोनिकिया (Koilonychia) कहा जाता है। इस स्थिति में नाखून चम्मच के आकार जैसे दिखने लगते हैं। यह आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया से जुड़ा हो सकता है। कुछ अन्य बीमारियां और आनुवंशिक कारण भी इसके पीछे हो सकते हैं।

 
विज्ञापन
What Your Nails Say About Your Health: Changes You Should Never Ignore
नाखूनों में दिखते हैं ये बदलाव तो हो जाएं सावधान - फोटो : Adobe Stock
7. नाखूनों का मोटा होना

नाखूनों का अचानक मोटा, पीला और भुरभुरा होना फंगल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। इसके अलावा सोरायसिस और कुछ अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं के कारण भी नाखूनों की बनावट बदल सकती है। अगर नाखूनों का रंग और मोटाई लगातार बदल रही है, तो खुद से दवा लगाने के बजाय डॉक्टर से जांच करवाएं।

8. नाखूनों का उंगलियों से बाहर की ओर मुड़ना

अगर नाखून गोल होकर उंगलियों के सिरों के चारों ओर मुड़ने लगें और उंगलियों के सिरे भी मोटे दिखाई दें, तो इसे नेल क्लबिंग (Nail Clubbing) कहा जाता है। यह फेफड़ों और हृदय से जुड़ी कुछ बीमारियों के साथ देखा जा सकता है। कुछ मामलों में यह लिवर और आंतों से जुड़ी समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। अगर यह बदलाव नया है या धीरे-धीरे बढ़ रहा है, तो डॉक्टर से जांच करवाएं।

---------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed