फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Study:रोजाना एक घंटे योग से तीन माह के भीतर शरीर में देखे गए ये प्रभाव, वैज्ञानिकों ने कहा- ये किसी वरदान जैसा

Sat, 10 Jun 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Jun 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
regular Yoga Practice Gives Positive Effect on Health Know Yoga Ke Fayde
नियमित योग की बनाएं आदत - फोटो : istock

योग के दैनिक अभ्यास की आदत को स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने संपूर्ण शरीर के लिए लाभकारी पाया है। यह न सिर्फ आपके मन को शांत और बेहतर तरीके से काम करने में मदद करने वाला अभ्यास है, साथ ही इसके कई प्रकार के शारीरिक स्वास्थ्य लाभ भी देखे गए हैं। शोधकर्ताओं ने अध्ययनों के आधार पर कहा है कि सभी लोगों को दिनचर्या में योगासनों के अभ्यास को जरूर शामिल करना चाहिए, सिर्फ यह एक आदत ही आपके जीवन की गुणवत्ता को काफी बेहतर करने में सहायक हो सकती है।



हल्के स्तर के व्यायाम, श्वास और ध्यान के उपाय आपको खुशी देने और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने फायदेमंद हो सकते हैं।  यदि आप 3 महीने तक सप्ताह में कम से कम तीन बार दिन में एक घंटे योग के अभ्यास की आदत बना लेते हैं तो यह रक्तचाप, हृदय गति और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को कम करने के लिए पर्याप्त हो सकता है।

आइए इससे होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

regular Yoga Practice Gives Positive Effect on Health Know Yoga Ke Fayde
रक्तचाप कम करता है योग - फोटो : istock

आपका ब्लड प्रेशर हो जाएगा कंट्रोल

योग के अभ्यास में एक निश्चित पैटर्न में सांस लेने के अभ्यास भी शामिल होते हैं जो रक्तचाप को नियंत्रित करने के साथ-साथ तनाव को दूर कर सकता है। यह आपके दिल की कार्यप्रणाली को भी स्वस्थ रखने में सहायक है। योग आपके मन और शरीर पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ता है। यह रक्तचाप को कम करने का एक प्रभावी तरीका है, अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा रहता है तो योग को दिनचर्या में शामिल करके लाभ पा सकते हैं।

regular Yoga Practice Gives Positive Effect on Health Know Yoga Ke Fayde
योग से डायबिटीज में लाभ - फोटो : istock

ब्लड शुगर लेवल हो जाएगा बेहतर

रक्त शर्करा को कम करने में मदद करने में योग के बेहतर परिणाम देखे गए हैं। यह रक्त परिसंचरण को भी बढ़ावा देता है और तनाव से राहत देता है, जो मधुमेह के रोगियों के लिए प्रमुख समस्याकारक रहे हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग नियमित रूप से योगासनों का अभ्यास करते हैं, उनमें डायबिटीज विकसित होने या इसके जटिलताओं के बढ़ने का खतरा कम होता है। तीन महीने में आप योग के माध्यम से ब्लड शुगर में विशेष सुधार कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
regular Yoga Practice Gives Positive Effect on Health Know Yoga Ke Fayde
कम होगा आर्थराइटिस का खतरा - फोटो : istock

जोड़ों की समस्याओं में आराम

विभिन्न प्रकार के गठिया वाले लोग जो नियमित रूप से योग का अभ्यास करते हैं, उनमें जोड़ों के दर्द की समस्या कम हो सकती है।  जोड़ों के लचीलेपन और कार्य में सुधार करने और रक्त के संचार को बढ़ावा देने में योग को काफी कारगर पाया गया है। ये मांसपेशियों की शक्ति में सुधार करने के साथ जोड़ों पर पड़ रहे अतिरिक्त दबाव को कम करने में भी मदद कर सकता है। 

विज्ञापन
regular Yoga Practice Gives Positive Effect on Health Know Yoga Ke Fayde
योग से कम होता है तनाव - फोटो : Pixabay

मानसिक स्वास्थ्य होगा बेहतर

योग हमारे शरीर में तनाव हार्मोन को कम करने के साथ-साथ एंडोर्फिन और जीएबीए (गामा-एमिनोब्यूट्रिक एसिड) जैसे लाभकारी मस्तिष्क रसायनों को बढ़ाता है। ये फील-गुड केमिकल्स चिंता को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। डिप्रेशन के शिकार लोगों को नियमित योग के अभ्यास से लाभ मिल सकता है। मन के शांत रहने से शारीरिक स्वास्थ्य में भी विशेष लाभ मिलता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed