फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए किन वजहों से पीठ के निचले हिस्से में होने लगता है दर्द, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Mon, 17 May 2021 03:19 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 17 May 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
reasons of back pain in hindi
- फोटो : iStock

Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole

डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन

संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर

डिग्री- एम.बी.बी.एस

अनुभव- 28 वर्ष

पीठ से निचले हिस्से में अक्सर लोगों को दर्द की शिकायत रहती है। लॉकडाउन में यह शिकायत और भी बढ़ गई। एक जैसे किसी भी जगह पर लंबे समय बैठकर काम करना इसका एक कारण हो सकता है लेकिन इसके कई सारे कारण होते हैं। इसे नजरअंदाज करना या कोई भी मरहम, स्प्रे आदि लगाना इसका समाधान नहीं है क्योंकि यदि आप कारण को  नहीं पकड़ पाए तो आपकी समस्या बढ़ सकती है। अगली स्लाइड्स से जानिए पीठ के निचले हिस्से में क्यों होने लगता है दर्द।

reasons of back pain in hindi
अपने चिकित्सक को जरूर दिखावें, लापरवाही न करें - फोटो : Social media

मांसपेशियों का तालमेल बिगड़ना
जरूरी नहीं है कि यदि पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो रहा है तो इसका अर्थ यही हो कि यह पीठ या कमर से जुड़ी कोई समस्या है। मांसपेशियां सभी अंगों को एक-दूसरे से जोड़कर रखती हैं इसलिए कई बार पेट की मांसपेशियों में खिंचाव या हैमस्ट्रिंग में खिंचाव भी इसका एक कारण हो सकता है इसलिए यदि एक- दो दिन में यह दर्द नहीं जा पा रहा है तो अपने चिकित्सक को जरूर दिखावें, लापरवाही न करें।

reasons of back pain in hindi
दिमाग को तनावमुक्त रखने के प्रयत्न करें - फोटो : iStock

तनाव
तनाव होने पर हमारे शरीर का पीछे का हिस्सा दर्द करने लगता है। पीठ में दर्द बना ही रहता है। तनाव में शरीर की मांसपेशियां अकड़ने लगती हैं। पीठ के ऊपरी हिस्से से दर्द नीचे तक आ जाता है और उठने-बैठने में ये बारी-बारी से महसूस होता है। तनाव होने पर यदि गौर करेंगे तो खुद से ही आप पता लगा सकेंगे कि जब भी तनाव हो रहा है तो शरीर में सबसे पहले यह समस्या होने लगती है इसलिए दिमाग को तनावमुक्त रखने के प्रयत्न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
reasons of back pain in hindi
डिस्क फ्लेट होने लगती है - फोटो : Social Media

डिस्क रीढ़ में समस्या
हमारे शरीर में एक डिस्क रीढ़ होती है। यदि कभी कोई चोट लग जाती है या हम अधिक झुककर चलते हैं तो ये डिस्क रीढ़ ठीक तरह से अपना काम नहीं कर पाती है। डिस्क फ्लेट होने लगती है जिससे कि लंबे समय के लिए पीठ के निचले हिस्से में दर्द बना रहता है। यदि इस समस्या की किसी की फैमिली हिस्ट्री है तब भी यह परिवार के अन्य किसी सदस्य को हो सकती है इसलिए अपने शरीर के पॉश्चर पर काम करें, साथ ही समय पर इलाज शुरू कर दें। 

विज्ञापन
reasons of back pain in hindi
गंभीर बीमारी का सूचक बनकर भी सामने आ सकता है - फोटो : social media

बड़ी बीमारियों का भी है संकेत
पीठ के निचले हिस्से में तरह-तरह से दर्द होना बड़ी बीमारियों का भी संकेत हो सकता है जिनमें कि किडनी में फैला कोई संक्रमण, अल्सर, कैंसर आदि शामिल हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि कमर के किसी दर्द को अपने जीवन का हिस्सा समझकर पालने न लगें। सही समय पर इसके बारे में पता लगाएं नहीं तो आगे चलकर यह गंभीर बीमारी का सूचक बनकर भी सामने आ सकता है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed