फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: ये लक्षण दिखें तो तुरंत जाएं अस्पताल, कोरोना मरीजों को डॉ. रणदीप गुलेरिया की सलाह

Mon, 17 May 2021 02:15 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 17 May 2021 02:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus AIIMS Director Dr Randeep Guleria suggests covid patients must visit hospital after seen these symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का खतरा अभी भी बरकरार है। इस बीच रोजाना आ रहे संक्रमण के मामलों में कमी जरूर देखने को मिली है, लेकिन मरने वालों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाओं के लिए लोग अभी भी चक्कर काट रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञ यह कई बार बता चुके हैं कि कोरोना के अधिकतर मरीज होम आइसोलेशन में ही ठीक हो सकते हैं, इसके लिए बेवजह अस्पताल भागने की जरूरत नहीं है। हां, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को कुछ खास लक्षणों को पहचानने की जरूरत होती है कि उन्हें कब अस्पताल जाना चाहिए। 

Coronavirus AIIMS Director Dr Randeep Guleria suggests covid patients must visit hospital after seen these symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय के ट्विटर हैंडल पर कुछ विशेष बातों को साझा किया गया है और लोगों से अपील की है कि वे पहले बीमारी के वॉर्निंग साइन यानी चेतावनी संकेतों को पहचानें और जरूरत पड़ने पर ही अस्पताल जाएं। 

Coronavirus AIIMS Director Dr Randeep Guleria suggests covid patients must visit hospital after seen these symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा, 'अगर आप होम आइसोलेशन में हैं यानी घर पर हैं तो लगातार डॉक्टर के संपर्क में रहें। हर राज्य में हेल्पलाइन की सुविधा मौजूद है, जहां मरीज कभी भी फोन करके कोरोना संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus AIIMS Director Dr Randeep Guleria suggests covid patients must visit hospital after seen these symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया, 'अगर मरीज का ऑक्सीजन सैचुरेशन 93 या इससे कम है, तेज बुखार, छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, सुस्ती बहुत हो रही है, मरीज रेस्पॉन्ड नहीं कर रहा है यानी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है या और भी कोई लक्षण हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और अस्पताल जाएं। इन स्थितियों में घर पर रहना ठीक नहीं है, क्योंकि मरीज को समय पर दवाएं न दिए जाने से खतरा बढ़ सकता है।'

विज्ञापन
Coronavirus AIIMS Director Dr Randeep Guleria suggests covid patients must visit hospital after seen these symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. रणदीप गुलेरिया ने यह भी बताया, 'अब रिकवरी रेट अच्छा हो गया है, अस्पताल में बेड की समस्या नहीं है, ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ा दी गई है। इसके अलावा सरकार ने कई नए कैंप अस्पताल भी बनाए हैं, इसलिए अस्पताल जाने में बिल्कुल भी संकोच न करें।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed